📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सांसद बिद्युत बरण महतो ने राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

On: June 2, 2024 1:17 AM
Follow Us:
सांसद

जमशेदपुर : उदितवाणी दैनिक हिंदी समाचार के संपादक सह संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

यह भी पढ़े :केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राधेश्याम अग्रवाल न सिर्फ कोल्हान बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक विभूति थे। उन्होंने जमशेदपुर और आसपास में पत्रकारिता को एक नया मुकाम पर पहुंचाया और पत्रकारों की एक नई पौध खड़ी की और उन्हें संभाला।

उदितवाणी को पत्रकारों के लिए एक प्रशिक्षणशाला के रूप में स्थापित करने का श्रेय भी उन्हें जाता है। सांसद श्री महतो ने कहा कि श्री अग्रवाल से उनका बहुत ही निकट और गहरा संबंध रहा है।एक अभिभावक के रूप में और अनेक मामलों पर समय-समय पर उनका मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहता था।

यह भी पढ़े :लौहनगरी के अखबार जगत के पितामह राधेश्याम अग्रवाल जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक।

सांसद श्री महतो ने कहा दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं और ईश्वर से कामना करते हैं की प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

Leave a Comment