📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सिंहभूम चैम्बर ने पत्रकार जगत के भीष्म पितामह राधेश्याम जी अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर जताया शोक।

On: June 1, 2024 11:41 PM
Follow Us:
सिंहभूम

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर के दैनिक उदितवाणी समाचार पत्र के संस्थापक सह संपादक के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये शोक जताया है।

यह भी पढ़े :वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने जताया शोक।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने राधेश्याम जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुये कहा है कि वे जमशेदपुर में पत्रकारिता को शुरू करने वाले लोगों में से एक थे। उन्हें राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र के अलावा अन्य विषयों की अच्छी समझ थी तथा वे एक प्रखर चिंतक एवं अच्छे वक्ता के रूप में भी जाने जाते रहे हैं।

यह भी पढ़े :केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

पत्रकारिता से हटकर सामाजिक क्षेत्र में उनका एक अलग योगदान रहा है। पत्रकारिता के माध्यम से आमलोगों की समस्याओं को हमेशा मजबूत तरीके से उठाते रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में एक सूनापन आ गया है। सिंहभूम चैम्बर पत्रकारिता के क्षेत्र में और जमशेदपुर के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से पूरा चैम्बर परिवार आहत है और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

यह भी पढ़े :श्री राधे श्याम जी अग्रवाल के निधन पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया गहरे गम का इजहार।

चैम्बर के सभी पदाधिकारियों मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी राधेश्याम जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये शोक प्रकट किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment