मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू बी.एड प्रोग्राम की कार्यशाला के छठवें दिन की गतिविधियाँ

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: May 29, 2024 8:13 PM
Follow Us:
जमशेदपुर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की इग्नू बी.एड प्रोग्राम की कार्यशाला के छठवें दिन इग्नू की समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा ने प्रार्थना सभा के साथ प्रथम सत्र में चारों सत्र का विषय प्रवेश कराते हुए ‘चिंतनशील डायरी’ और ‘पाठ योजना’ पर संक्षेप में प्रकाश डाला।

Netaji 3

प्रथम सत्र में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठात्री, डॉ. किश्वर आरा शिक्षार्थियों को प्रेरित करने हेतु प्रार्थना सभा में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने शैक्षिक जीवन के अनुभवों को शिक्षार्थियों संग साझा भी किया। प्रथम और द्वितीय सत्र की संसाधन सेवी रही डॉ. गीता महतो ने शिक्षार्थियों को चिंतनशील डायरी की महत्व के विषय में बताया और बेहतर चिंतनशील डायरी लिखने के नियमों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू बी.एड कार्यशाला का पांचवां दिन

देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षार्थियों ने कार्यशाला में अपनी – अपनी चिंतनशील डायरी के अनुसार अपनी इंटर्नशिप-1 के विभिन्न अनुभवों को साझा किया।
प्रथम और द्वितीय सत्र का विषय ‘विद्यालयी प्रशिक्षण (इंटर्नशिप-1) के दौरान किए गए क्रियाकलापों के प्रतिवेदन और चिंतनशील डायरी का आंकलन’ रहा। सत्र विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों का इस विषय पर मार्गदर्शन और मूल्यांकन किया गया।

जमशेदपुर

तृतीय और चतुर्थ सत्र का विषय ‘आभासी परिवेश में पाठ योजनाओं की प्रस्तुति’ रहा। इस सत्र में शिक्षार्थियों ने हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों पर 5 ई मॉडल आधारित दो – दो पाठ योजनाओं का निर्माण किया। विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों द्वारा निर्मित पाठ योजनाओं की जांच की और अपने मूल्यवान सुझाव दिए और मार्गदर्शन किया।

विषय विशेषज्ञों में डॉ. समीउल्लाह ने गणित, डॉ. त्रिपुरा झा ने हिन्दी साहित्य, डॉ. बीरू प्रकाश महतो ने सामाजिक विज्ञान, डॉ. संजय भुइयां ने विज्ञान और डॉ. मोनिका उप्पल ने अंग्रेजी विषय पर शिक्षार्थियों का पाठ योजना निर्माण में मार्गदर्शन किया ।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू बी.एड कार्यशाला का चौथा दिन

कार्यशाला को सफल बनाने में नेहा सुरुचि मिंज, प्रभाकर राव और उपेंद्र शर्मा समेत सभी संसाधन सेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सत्रावसान हुआ। कार्यशाला में शिक्षक, छात्राएं, छात्र, संसाधन सेवी उपस्थित रहे।

Netaji 4

और पढ़ें

The News Frame 10

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

Untitled Design 1 9

Srinath विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेगा उभरती तकनीकों में विशेष प्रशिक्षण

The News Frame 6

NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर धालभूम में निषेधाज्ञा लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में सख्ती

The News Frame 3

Netaji Subhas University के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित

Untitled Design 30 4

NIT जमशेदपुर में डिजिटल शिक्षण और कैंपस डेवलपमेंट पर फैकल्टी अपग्रेडेशन लेक्चर सीरीज़ का आयोजन AI आधारित शिक्षा पर रहा विशेष फोकस

Untitled Design 6 7

Shrinath कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एआई और अनुवाद विषय पर कार्यशाला आयोजित विद्यार्थियों को बताए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक पहलू

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied