मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विधायक सरयू राय के जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पेश- जिला कमेटी भाजमो

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 19, 2024 7:25 PM
Follow Us:
विधायक सरयू राय के जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पेश- जिला कमेटी भाजमो
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर की अहम बैठक सीतारामडेरा स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में जिला पदाधिकारियों ने विधायक सरयू राय के जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पेश किया. जिला कमेटी ने इच्छा जताई की जमशेदपुर के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए विधायक सरयू राय जमशेदपुर को ही प्राथमिकता दे. श्री राय से मिलकर इस संबंध में जिला कमिटी आग्रह करेगी.

A 2

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सीतारामडेरा स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों ने आपसी सहमती से प्रस्ताव पेश किया आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक सरयू राय जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे. सभी ने एक स्वर में कहा की जमशेदपुर के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री राय को आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर के चुनाव रण में ताल ठोकना चाहिए. इसके लिए जिला कमिटी विधायक श्री राय से मिलकर उनसे इस संबंध में आग्रह करेगी.

यह भी पढ़ें: सुधीर पप्पू ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया, रामनवमी का शांतिपूर्ण आयोजन सफल रहा

श्री सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की विपरीत परिस्थितयों में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर की जनता ने विधायक सरयू राय का समर्थन करके शहर में व्याप्त आतंक के साम्राज्य का नाश किया था. जमशेदपुर की जनता पुन: श्री राय को विधायक निर्वाचित करवाकर जमशेदपुर को बहतर जमशेदपुर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है.

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पुन्न, मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, राजेश कुमार, दिनेश्वर साहु, विकास गुप्ता, शेषनाथ पाठक धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह सहित अन्य उपस्थित थे.

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE
Link copied