मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

दक्षिण भारत के चेन्नई से 12 फीट के हनुमान जी सहित सभी देवी देवताओं की आ रही है चलंत झांकी – विकास सिंह

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 14, 2024 9:46 PM
Follow Us:
दक्षिण भारत के चेन्नई से 12 फीट के हनुमान जी सहित सभी देवी देवताओं की आ रही है चलंत झांकी -- विकास सिंह
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

रामनवमी में विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा से धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा।

जमशेदपुर : मानगो के नदी किनारे स्थित विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा के पदाधिकारीयों की बैठक लाइसेंसी अशोक सिंह की अध्यक्षता में अखाड़ा प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि आगामी रामनवमी के पावन अवसर पर विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाला जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण होने की खुशी में विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा की ओर से बंगाल के चंदन नगर से आए कारीगरों के द्वारा पूरे डिमना रोड में विद्युत सज्जा की जाएगी।

A 2

यह भी पढ़ें : डिमना स्थित मुर्मू कमप्लेक्स में झामुमो का संकल्प सभा आयोजित।

अखाड़ा के संरक्षक भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया दक्षिण भारत के चेन्नई से 12 फीट की हनुमान जी की झांकी के साथ-साथ सभी देवी देवताओं की चलंत झांकी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी। बंगाल के मिदनापुर से आए कलाकारों के द्वारा कुई नाच, एवं शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। झारखंड के रामगढ़ से ताशा और डंका बजाने वाले 51 कलाकारों की टोली को आरक्षित किया गया है। दक्षिण भारत से आए 12 फीट के हनुमान की झांकी के साथ बीस की संख्या में बानर सेना भी पूरे शोभायात्रा में शामिल रहेंगे। ध्वजारोहण के दिन से ही मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों के द्वारा प्रत्येक दिन संध्या के समय हैरतअंगेज कारनामे में दिखाए जाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक विकास सिंह, लाइसेंसी अशोक सिंह, अध्यक्ष पिंटू सिंह, आलोक कुमार, संजय सिंह गुड्डू, सुकलु सिंह , लालू गौड़,कल्लू सिंह, संजय कालिया, नवनीत तिवारी, सोनू ठाकुर, महावीर गौड़, धर्मेंद्र सिंह , राम सिंह कुशवाहा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied