मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

“लोकसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित जिला प्रशासन ने की समीक्षा बैठक का आयोजन” जानें बैठक की मुख्य बातें ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 9, 2024 10:09 PM
Follow Us:
IMG 20240309 WA0110 1 Scaled
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर 09 मार्च 2023 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य सभी कोषागों के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद।

Netaji 3

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीसी श्री रोहित सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार समेत दोनों अनुमंडल के एसडीओ, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी बैठक में मौजूद रहे ।

बैठक में क्रिटिकल बूथों को चिन्हित किये जाने, कल्स्टर से क्रिटिकल बूथों की दूरी, व्यय संवेदनशील पॉकेट, इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जांच रिपोर्ट समेत अन्य बिदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का वायलेशन एवं शैडो एरिया से संबंधित भी जानकारी ली गई।

दो स्थानों पर होगा डिस्पैच सेंटर, एक ही सेंटर में होगी रिसिविंग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रों में पानी, बिजली, पहुंच पथ, फर्नीचर, रैंप, शौचालय जैसे प्राथमिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली गई। सभी बूथों के रूट मैपिंग, पोलिंग पार्टी के ठहरने की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, दिव्यांग, बुजुर्ग आदि वोटर्स के लिए सुविधा से संबंधित अद्यतन तैयारियों की भी समीक्षा की गई । इस दौरान बैठक में लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित तैयारियों के विषय में भी चर्चा की गई, ए.एम.एफ को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों के जांच रिपोर्ट के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने अपने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहा की प्राथमिक सुविधाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कम से कम क्लस्टर बनाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारकों को देखते हुए ही क्लस्टर का निर्माण किया जाए। क्लस्टर तभी बनाए जाएंगे जब मतदान केंद्रों में रुकने की सुविधा संभव न हो या उक्त क्षेत्र सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुकूल स्थिति में नहीं हो । क्लस्टर सिर्फ वैसे स्थानों पर बनेगा जिसके आगे पोलिंग पार्टी या वाहन नहीं जा सकेंगे । रूट प्लान में आवश्कयतानुसार छोटे और बड़े वाहनों से संबंधित विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर कॉपरेटिव कॉलेज तथा पोटका, घाटशिला एवं बहरागोड़ा के पोलिंग पार्टी का डिस्पैच सेंटर एल.बी.एस.एम कॉलेज करनडीह होगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉपरेटिव कॉलेज को रिसिविंग सेंटर बनाया गया है। मतदान के दिन क्रिटिकल बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी ।

आकस्मिक स्थिति के लिए हेलिपैड चिन्हित कर कल्स्टर से करें टैंग

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी को क्रिटिकल बूथ रिपोर्ट की पुन: समीक्षा का निर्देश दिया । साथ ही इसकी भी समीक्षा का निर्देश दिया गया कि कहां-कहां क्लस्टर की जरूरत है। आकस्मिक स्थिति में उपयोग के लिए हेलिपैड हेतु स्थल चिन्हित कर क्लस्टर से टैग किए जाने, सभी बूथ एवं क्ल्स्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से टैग करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी प्रकार से शराब, नगदी, उपहार, ड्रग्स आदि का उपयोग होता है तो कड़ी निगरानी रखें, सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका पर भी विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Karunamay

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से दो मेधावी छात्राओं का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ नामांकन

Human

डबल डाउन बीयर बार कांड में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कार्रवाई: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन

Untitled Design 16 7

Polio दिवस पर विधायक सुखराम उरांव ने अनुमंडल अस्पताल में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

DD 1

DD क्लब हिंसा में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, हत्या के एंगल से जांच तेज

Untitled Design 13 12

Chaibasa में दिल दहला देने वाली वारदात शराब के नशे में चाचा ने बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Claimb

IMF दिल्ली स्पीड एंड लीड कप 2026 में TSAF क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 15 पदकों पर किया कब्जा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied