📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह

On: March 20, 2024 9:02 PM
Follow Us:
झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर, 20 मार्च 2024: झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा केन्द्रीय कमेटी जमशेदपुर द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की अमर शहीद वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी की बलिदान दिवस की स्मृति में 20 मार्च को रक्तदान महादान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया।

यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। महिला रक्तदाताओं में पहली बार सुश्री आद्या जंघेल ने रक्तदान किया। झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय कमेटी ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए इस महादान के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह
झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह
---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : Crime Dairy: 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत, शिक्षक बना हैवान।

कार्यक्रम में महासभा के सर्वश्री पन्ना सिंह जंघेल, दीप सिंह, अशोक कुमार सिंह, दीनदयाल प्रसाद, ठाकुर सिंह लोधी, योगेन्द्र कुमार, सुरज कुमार, नारद मण्डल, हरिश चन्द्र वर्मा, अर्जुन लोधी, जीवनराम लोधी, जय प्रकाश, देव प्रकाश, ललित कुमार जंघेल, तुलु राम जंघेल, निर्मल जंघेल, विनोद सिंह जंघेल, विजय लोधी, जवाहर लोधी, मनबहल लोधी, सन्तोष क्षत्रीय, दुर्गा महिला संगठन से दिप्ती जंघेल, अन्जनी देवी, जयन्ती देवी, अनुसुया देवी, गीतू कुमारी, वंदना कुमारी, हरेश्वरी देवी लक्ष्मी देवी इत्यादि उपस्थित थे।

अन्य कार्यकारणी सदस्यों में हरिराम लोधी, संदीप सिंह जंघेल, जगन्नाथ लोधी, सुदामा प्रसाद, राहुल वर्मा, गौरव सिंह जंघेल इत्यादि मौजूद रहे।

महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद जी ने सभी सदस्यों, महिला संगठन के सदस्यों एवं सभी रक्तदाताओं को महासभा की ओर से धन्यवाद दिया।

यह रक्तदान शिविर महासभा के सामाजिक कार्यों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment