📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वन नेशन वन इलेक्शन के साथ ही ‘वन एजुकेशन’ भी होना चाहिए: सुधीर कुमार पप्पू

On: January 9, 2025 10:13 AM
Follow Us:

जमशेदपुर: समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि “वन नेशन वन इलेक्शन” लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में इससे अधिक जरूरी “वन एजुकेशन” का होना है। पप्पू ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन राज्य सरकारों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भंग करने की क्या प्रक्रिया होगी? क्या यह संभव है कि वन नेशन वन इलेक्शन देशभर में लागू हो सके? इस पर मोदी सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब पतन की ओर बढ़ रही है, और “वन नेशन वन इलेक्शन” का नारा फेंककर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे लोकतंत्र कमजोर होगा और क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान पहुंचेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सुधीर कुमार पप्पू ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार बीते 10 वर्षों में किए गए अपने वादों में से किसी को भी पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा, “चुनी हुई राज्य सरकारों को परेशान करना, विपक्षी सांसदों और विधायकों को प्रलोभन देकर या सीबीआई और ईडी का उपयोग करके भाजपा में शामिल करना मोदी सरकार का नया तरीका बन गया है।”

Read More : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी द्वारा महिलाओं की समस्याओं पर उठाए गए कदम

पप्पू ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा अब भ्रष्ट नेताओं का संगठन बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को अपने दल में शामिल कर लिया है, जिससे देश में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इसके बावजूद मोदी सरकार चैन से बैठी हुई है।

झारखंड में भाजपा की करारी हार के संदर्भ में उन्होंने कहा, “मईया सम्मान योजना जैसे लोकहितकारी कार्यों का भाजपा विरोध कर रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि मोदी और अमित शाह झारखंड में अपनी चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में मोदी और शाह को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे भाजपा की सीटों में गिरावट आई।”

पप्पू ने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं की अहंकारी प्रवृत्ति और बड़े-बड़े दावों के कारण ही पार्टी की यह दुर्दशा हो रही है।

सम्पादक महोदय से निवेदन है कि इस समाचार को प्रकाशित कर जनहित में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment