📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ और इप्टा की 274वीं बैठक

On: March 10, 2024 8:16 PM
Follow Us:
इप्टा अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद मोदी

आदित्यपुर : आज, 10 मार्च 2024 को, शेरे पंजाब मिश्रा सेंटर में भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ और समाज सेवी संस्था इप्टा की 274वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 17 मार्च 2024, रविवार को बनस्थली एजुकेशन एकेडमी में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह पर चर्चा की गई।

होली मिलन समारोह अपराह्न 3:00 बजे से शुरू होगा। सभी मित्रों से अनुरोध है कि वे सफेद वेशभूषा में समारोह में शामिल हों। यह दिन उन 364 दिनों को याद करने का होगा जो हम बच्चों के उत्थान के लिए समर्पित करते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

डॉक्टर परमानंद मोदी, डॉक्टर नथुनी सिंह, डॉक्टर रुपेश कुमार, प्रेम दयाल सिंह, रंजीत कुमार, टाटा शंकर तिवारी, लाल भगत, सोमनाथ कैबर्तो और अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे। उन्होंने संगठन के विस्तार और होली मिलन समारोह के बारे में चर्चा की।

डॉक्टर परमानंद मोदी ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है – आप सभी को होली मिलन समारोह में सादर आमंत्रित किया जाता है। यह एक ऐसा अवसर है जब हम एक साथ आ सकते हैं, रंगों का त्योहार मना सकते हैं, और बच्चों के लिए किए गए अपने कार्यों का जश्न मना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उलीडीह में पेशाब करने से मना करने पर हुआ बड़ा हंगामा, दो लोग घायल, कार, और दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त। पुलिस को चुनौती देते हुए किया जा रहा था पथराव।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment