मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

24 जुलाई को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम मनाएगा – कारगिल विजय दिवस

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 17, 2022 5:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 17  जुलाई, 2022

Netaji 3

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की बैठक आज भुईयाडीह स्थित प्रीतम पार्क के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता पूर्वी सिंह के जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह एवं संचालन जिला सचिव दिनेश सिंह ने किया। अध्यक्ष महोदय ने कारगिल द्रास यात्रा से सकुशल लौटे सभी गौरव सेनानियों एवं मातृशक्ति का प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सब ने इस यात्रा में जाकर संगठन और अपने शहर वासियों का सम्मान बढ़ाया है। अब आप लोग कारगिल की आंखों देखी शहर के युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को विस्तार से बताने का काम करेंगे, जिससे आम जनता में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनियों से कारगिल से लौटे सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया। 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

इस वर्ष कारगिल दिवस 26 जुलाई दिन रविवार को संध्या में मनाने का सहमति बनी। जिसमें कारगिल वीरों का सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति गीतों का सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 जुलाई को सुबह गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन वार मेमोरियल पर सुबह 7:00 बजे कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

कार्यक्रम के निमित्त कार्यक्रम का संयोजक नायक भोला प्रसाद सिंह, हवलदार मिथिलेश कुमार सिंह एवं हवलदार विवेक कुमार सिंह को बनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सेना के सीनियर ऑफिसर की उपस्थिति अतिथि के रूप में होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों से सहयोग की अपील की गई। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह जिला संयोजक राजीव रंजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हवलदार रमेश सिंह, चंद्रमा सिंह, बरमेश्वर पांडे, अभय सिंह, विजय शंकर पांडे, सतनाम सिंह, अजय कुमार सिंह, रमेश शर्मा, महेंद्र महतो, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, ज्योतिर्मय साह, काम बाबू, संजय पाठक, उपेंद्र प्रसाद सिंह, हंसराज सिंह, प्रमोद कुमार, शेख अनवर, रविंदर सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, एम पी शर्मा, विजेंदर सिंह, विजय कुमार सिंह, महेश चंद्र प्रसाद एवं नए सदस्य के रूप में रवि कुमार शामिल थे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 35 4

भारतीय महिला Hockey टीम की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक गाथा

Untitled Design 33 4

22 जून 1897 चापेकर बंधुओं का साहसिक प्रतिकार और Indian क्रांतिकारी आंदोलन की नींव

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied