📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

चुनाव 2024 : मीरा मुंडा के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जन सैलाब, लोगों ने दिया विजयी भव का आशीर्वाद।

On: November 5, 2024 12:02 PM
Follow Us:

मीरा मुंडा ने मेनका एवं गणेश के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

पोटका: भारतीय जनता पार्टी की पोटका विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मीरा मुंडा आज ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नुवाग्राम, जुड़ी, सामरसाई, रांगामाटिया और बड़ाभुमरी गाँव पहुंची. उनके साथ जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीरा मुंडा ने नुवाग्राम, जुड़ी, सामरसाई, रांगामाटिया और बड़ाभुमरी गाँव का दौरा किया, जहाँ उन्होंने क्षेत्र के महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे, जिन्होंने जोश और उत्साह के साथ मीरा मुंडा का समर्थन किया। उनके साथ पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका जिला परिषद सूरज मंडल, मनोज सरदार, गणेश सरदार, सीमा मंडल, सुदीप्तो डे, पलटू मंडल, और क्षेत्र के प्रमुख मुखिया जैसे हाता और हल्दीपोखर के मुखिया भी शामिल थे।

THE NEWS FRAME
चुनाव 2024 : मीरा मुंडा के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जन सैलाब, लोगों ने दिया विजयी भव का आशीर्वाद।

यह भी पढ़ें : भगोड़ा प्रत्याशी कितना भी रायता फैला ले, ये जनता है, सब जानती है – बन्ना गुप्ता

मीरा मुंडा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सड़क निर्माण के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस विशाल जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मीरा मुंडा ने अपने मजबूत समर्थन का संदेश दिया और जनता को भाजपा के विकासशील दृष्टिकोण से अवगत कराया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सरयू राय का दावा जमशेदपुर पूर्वी और तमाड़ सीट भी बड़े अंतर से जीतेगा एनडीए

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment