📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एनटीटीएफ गोलमुरी के 17 छात्रों का वॉल्वो कंपनी में चयन, 3.50 लाख के पैकेज पर लॉक

On: March 17, 2024 9:11 PM
Follow Us:
एनटीटीएफ गोलमुरी के 17 छात्रों का वॉल्वो कंपनी में चयन, 3.50 लाख के पैकेज पर लॉक

गोलमुरी, जमशेदपुर: एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 17 छात्रों ने वॉल्वो आईचर कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस सिलेक्शन में सफलता प्राप्त कर 3.50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी हासिल की है।

एनटीटीएफ के प्राचार्य प्रीता जॉन ने बताया कि वॉल्वो आईचर कंपनी द्वारा दो राउंड रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद छात्रों का चयन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चयनित छात्रों में डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच से सपना कुमारी, कुमारी अदिति, सुमन कुमारी, रिया कुमारी, ममता महतो, विवेक पूर्ति, अनुराग शर्मा, मुकेश कुमार, अमन कुमार, संदीप पॉल, ऋषि कुमार, और सुमित कुमार तिवारी शामिल हैं। डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग ब्रांच से देबांजन सेन, अनीश कुमार, गिरिराज ढोके और ऋषि कुमार तथा डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जयंत कुमार का चयन हुआ है।

यह सभी छात्र बैच 2021-24 के फाइनल ईयर के हैं और इन्हें इंदौर स्थित वॉल्वो कंपनी में काम करने का अवसर मिलेगा। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने प्रशिक्षक गण और प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा और मिथिला महतो को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उप प्राचार्य रमेश राय, हरीश, दीपक सरकार, मंजर, लक्ष्मण, दीपक ओझा, आचार्य और अन्य प्रशिक्षक गण ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment