📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सैल्यूट तिरंगा द्वारा झारखंड गौरव सम्मान समारोह में 15 प्रमुख हस्तियों और सैनिकों का सम्मान

On: August 18, 2024 11:15 PM
Follow Us:
सैल्यूट तिरंगा द्वारा झारखंड गौरव सम्मान समारोह में 15 प्रमुख हस्तियों और सैनिकों का सम्मान

जमशेदपुर : आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टूपुर, जमशेदपुर में सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में झारखंड गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 15 प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, साथ ही कई पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में सामाजिक उन्नयन के क्षेत्र में कार्य करने वाली छूटनी महतो, जिन्हें डायन प्रथा के खिलाफ कार्य के लिए राष्ट्रपति सम्मान मिला है, और पर्यावरण के क्षेत्र से चामी मुर्मु, जिन्होंने लाखों पेड़ लगाए और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया है, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

रक्तदान के क्षेत्र में 140 बार रक्तदान करने वाले अरुण पाठक, प्रशासनिक सेवा से पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह, साहित्य क्षेत्र से रांची की नीतू सिन्हा तरंग, खेल के क्षेत्र से विकलांग क्रिकेट में इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले विपुल सेन गुप्ता, स्वास्थ्य के क्षेत्र से डॉ. विजय प्रसाद, और समाज सेवा में योगदान देने वाली डॉ. रानी ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : कार्मल की अयांशी ने जीता 600 मीटर दौड़ में गोल्ड, स्कूल ग्राउंड में एक घंटे की प्रैक्टिस रोजाना करती थी अयांशी

इसके अलावा, जो संगठन उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उनमें सुरभि सखा की रजनी बंसल और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री नीरज सिंह, और सम्मानित अतिथि में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, मारुति के जीएम श्री पशुपति नाथ सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष श्री अमोद दुबे, और जिला परिषद कुसुम पूर्ति शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रुद्र शंकर शर्मा, सुशील सिंह, राजीव रंजन सिंह, राकेश कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment