📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

13 जनवरी को राँची में मनेगा “वेटरन्स डे” शहर के पूर्व सैनिक होंगे शामिल

On: January 10, 2024 2:29 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आगामी 13 जनवरी 2024 को राँची में वेटरन्स डे मनाया जाएगा। जिसमें जमशेदपुर एवं आस पास के पुर्व सैनिक एवं वीर नारियों को शामिल होना है। जमशेदपुर से सैनिक परिवार को ले जाने के लिये स्थानीय युनिट के तरफ से दो बस की ब्यवस्था की जाएगी। राँची में इस अवसर पर ब्योबृद्ध सैनिकों का सम्मान एवं छोटी मोटी समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा। सामूहिक लंच के बाद पुनः सभी सैनिक परिवार बस द्वारा वापस लौटेंगे। जो सैनिक परिवार राँची जाना चाहते हैं वो सोनारी आर्मी ग्राउंड में 13 जनवरी 2024 को सुबह 7.30 बजे तक एकत्रित हों। विस्तृत जानकारी के लिये कर्नल किशोर सिंह कोल्हान सैनिक कल्याण पदाधिकारी चाईबासा को 9507507556 पर संपर्क कर सकते हैं।

जमशेदपुर एवं आस पास के आर्मी एयर फोर्स और नेव्ही से सेवानिवृत्त पुर्व सैनिकों से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर प्रोग्राम को सफल बनायें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment