मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजमो जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के टाटा लीज एरिया स्थित बस्तीयों सहित लीज एरिया से अलग हुई बस्तियों को नागरिक सुविधा प्रदान करने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 30, 2022 12:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 30 अप्रैल, 2022

A 2

भाजमो जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मंत्री राजेश झा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जमशेदपुर के टाटा कंमाड एरिया अंतर्गत विभिन्न बस्तियों एवं लीज एरिया के बाहर की गई अन्य बस्तियों में टाटा लीज एग्रीमेंट के तहत नागरिक सुविधा प्रदान कराने की मांग की।

इस ज्ञापन में कहा गया की टाटा कंपनी द्वारा लीज शर्त के अनुरूप शहर के कुछ इलाकों में बिजली, पेयजल सहित अन्य जन सुविधा मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन शहर का एक बड़ा इलाका इस सुविधा से वंचित है। जमशेदपुर शहर में ऐसी दोहरी व्यवस्था से एक बड़ी आबादी त्रस्त है। जनसुविधा में एकरूपता नहीं होने के कारण शहर की जनता स्वयं को छला हुआ महसुस करती है। 

वर्तमान समय में पुरे राज्य में अभी बिजली संकट चरम पर है ऐसे में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए टाटा कंपनी को टाटा लीज एग्रीमेंट के तहत बिजली की सुविधा विभिन्न बस्तियों में प्रदान करनी चाहिए। इससे बिजली की अधिक डिमांड भी कम होगी और सरकार  बिजली को राज्य के अन्य हिस्सों में प्रदान कर सकेगी। 

THE NEWS FRAME

भाजमो नेताओं ने उपायुक्त से मांग की वे इस मामले में तत्काल पहल करें और टाटा स्टील को लीज शर्त के मुताबिक शहर के सभी इलाकों में जनसुविधा प्रदान कराने के लिए दबाव बनाए।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, मंत्री विकास गुप्ता, विधायक के व्यवसायिक प्रतिनिधि सह प्रवक्ता आकाश शाह, अनुसूचित जनजाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, विधायक के सोशल मीडिया प्रतिनिधी शेषनाथ पाठक, सोलर लाइट प्रभारी विजय राव, पेयजल सहप्रभारी शंकर कर्मकार, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापती, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज साहु, जय प्रकाश, शिव कुमार यादव, प्रेमरंजन, ज्योति कुमारी, विजय नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied