मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की धरती से साहिबगंज जिले को कई विकास योजनाओं की दी सौगात

On: April 11, 2023 4:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

साहिबगंज | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सिदो- कान्हू स्टेडियम, भोगनाडीह, साहिबगंज से झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की धरती को कई विकास योजनाओं की दी सौगात 

मुख्य बिंदु : 

●मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  75392.09 लाख रुपए की 2080 योजनाओं का किया उद्घाटन -शिलान्यास  

●मुख्यमंत्री ने 206 लाभुकों के बीच  बांटी  लगभग 391 लाख रुपए की परिसंपत्ति 

●मुख्यमंत्री ने राज्य के 9 जिलो में चलने वाले मीजल्स- रूबेला विशेष  टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ 

●सिदो कान्हू कृषि एवं वन उपज संघ के तहत पैक्स- लैम्प्स के लिए आज से सदस्यता महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 

● हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिद्धो कान्हू जयंती की सभी को शुभकामनाएं 

● अब सरकार की आवाज, नजरें और योजनाएं गांव -गांव पहुंच रही है 

● वन उपजों का एमएसपी तय होगा, बाजार भी उपलब्ध कराएंगे 

THE NEWS FRAME

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद सिदो -कान्हू की पवित्र भूमि भोगनाडीह से आज मिजल्स -रूबेला विशेष टीकाकरण और नवगठित सिदो -कान्हू  राज्य सहकारी संघ के तहत  पैक्स- लैम्प्स से सदस्यों को जोड़ने के महाअभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने साहिबगंज जिले को 2080 योजनाओं की सौगात दी और लाभुकों को सशक्त बनाने के लिए उनके बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के दूरस्थ सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए चार बाइक एंबुलेंस की चाबी भी सौंपी। सिदो कान्हू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और राज्यवासियों की उन्नति  के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 परिपाटी बदली है, अब आपके दरवाजे पहुंच रही योजनाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार की आवाज, नजरें और योजनाएं गांव -गांव पहुंच रही है। पहले वातानुकूलित दफ्तरों में योजनाएं बनती थी और वहीं खत्म भी हो जाती थी। लेकिन, हमारी सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनने के बाद पिछले दो दशकों से चली आ रही इस परिपाटी को बदलने का काम किया है। अब पंचायतों में शिविर लगाकर आपके दरवाजे पर योजनाओं को लेकर अधिकारियों की फौज पहुंच रही है और आपकी समस्याओं का समाधान हो रहा है।

THE NEWS FRAME

ग्रामीणों से संवाद 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तकनीकों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्यायों को सुनेंगे और समाधान करेंगे। उन्होंने  कहा कि  वर्तमान में क्षेत्र भ्रमण के दौरान तो लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनते ही हैं। अब तकनीकों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों से एक साथ जुड़ेंगे।  इसके लिए एलईडी वैन  इस्तेमाल भी होगा। आम जन के दुख- दर्द दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अलावा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर- घर पहुँचे,  इसके लिए शिविर तो लगाए ही जा रहे हैं और अब योजनाबद्ध तरीके से प्रचार प्रसार होगा।  

 कृषि और वन उपज को मिलेगा बाजार और उचित मूल्य 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कृषि और वन उपज को बाजार के साथ उचित मूल्य मिलेगा। इसके लिए इन उत्पादों का एमएसपी भी तय किया जाएगा और  इसके लिए सरकार ने सिदो कान्हू कृषि एवं वन उपज संघ का गठन किया है। इसके लिए पैक्स -लैम्प्स को आर्थिक मजबूती दी जा रही है। इसी कड़ी में पैक्स लैम्प्स के लिए आज से सदस्यता महाअभियान शुरु हो रहा है। आप सभी इससे जुड़े। इसके बाद आपके उत्पादों को पैक्स- लैम्प्स खरीदेगी। इससे आपके उत्पादों को उचित मूल्य और बाजार मिलेगा । मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पलाश ब्रांड के जरिए महिल स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को  बाजार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।

 सरकारी कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाएं 

मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वे योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं।  योजनाओं को धरातल पर उतारने में आप की अहम जिम्मेदारी है।  सभी के प्रयासों से ही राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर वर्ग और तबके के लिए योजनाएं हैं और लोग इसका लाभ लें।

THE NEWS FRAME


 बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयास जारी

राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे- बच्चियों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले , इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही  है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति की राशि में तो बढ़ोतरी की ही गई है । इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना भी सरकार ने शुरू की है । वहीं, निजी विद्यालयों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए मॉडल स्कूल विकसित किए गए हैं। अब यहां के बच्चे- बच्चियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ मेडिकल- इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है।

 मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें 

◆  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 75392.09 लाख रुपए की लागत वाली 2080 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 597.04 लाख रुपए की 2072 योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 15664.05 लाख रुपए की 8 योजनाओं का उद्धघाटन सम्पन्न हुआ।

 ◆ मुख्यमंत्री ने 216 लाभुको के बीच लगभग 391 लाख रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया।

◆ सिदो -कान्हो कृषि एवं वन उत्पाद फेडरेशन के तहत लैम्प्स- पैक्स को मजबूती देने और इसमें सदस्यों को जोड़ने के महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ। इसके तहत अगले 1 माह में पैक्स- लैम्प्स की सदस्य  संख्या को 28 लाख करने का लक्ष्य है, जो वर्तमान में 14 लाख है। इसमें 30 लाख परिवारों से कम से कम एक सदस्य को जोड़ा जाएगा।

◆ मुख्यमंत्री ने मीजल्स -रूबेला टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

◆ मुख्यमंत्री ने जिले के दूरस्थ और सुदूर इलाकों के लिए चार बाइक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया।

 ◆ मुख्यमंत्री ने सखी मंडलों को 38 ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की, ताकि कृषि कार्यों कुछ बेहतर और बढ़ावा मिल सके।

इस कार्यक्रम में  सांसद श्री विजय हांसदा, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मोनिका टुडू, निबंधक, सहयोग संमितियाँ श्री मृत्युंजय वर्णवाल, और गोड्डा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई  अधिकारी मौजूद थे। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!