मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जगत माझी ने सदन में की कोल्हान अधीक्षक के स्थायी पदस्थापना की मांग

On: March 10, 2025 7:49 PM
Follow Us:

झारखण्ड /मनोहरपुर (जय कुमार): मनोहरपुर विस क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने सोमवार को विधानसभा में कोल्हान अधीक्षक के स्थायी पदस्थापना का मामला सदन में उठाया। तारांकित प्रश्न में विधायक ने सरकार से मांग किया की कोल्हान अधीक्षक का पद प्रभार में चलने के कारण आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जनहित में सरकार उक्त पद पर स्थायी पदस्थापना का विचार रखती है अथवा नहीं।

विधायक के प्रश्नोत्तर में सरकार ने कहा है कि उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पत्रांक-450 (बी)/ रा०, दिनांक- 05.03.2025 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि कोल्हान अधीक्षक के पद पर सरकार के द्वारा समय-समय पर पदस्थापन की जाती रही है। वर्तमान में यह पद रिक्त रहने की स्थिति में उनके कार्यालय आदेश ज्ञापांक-479 (बी) दिनांक 04.12.2024 के द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चाईबासा को इस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read more : बाघमारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मागे पर्व

साथ ही कहा है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की सेवा अनुमंडल पदाधिकारी /दण्डाधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु विभाग को प्राप्त होने के उपरांत पदस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि मानकी-मुंडा स्वशासन व्यवस्था के अंतर्गत कोल्हान अधीक्षक का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

1857 में सिपाही विद्रोह के बाद ब्रिटिश हुकुमत ने कोल्हान क्षेत्र में राजस्व संग्रह एवं अन्य प्रशासनिक कार्याें के लिए कोल्हान अधीक्षक के पद का सृजन किया था। परंतु विगत कुछ वर्षों से इस पद पर स्थायी पदस्थापना नहीं होने से मानकी-मुंडा को कार्य करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment