मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

हज यात्रा 2022 : भारत और सऊदी अरब की सरकारें कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज यात्रियों के लिए कौन से नए दिशानिर्देश एवं मानदंड तय करेंगी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 22, 2021 12:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
A 2

हज यात्रियों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड, “ई-मसीहा” स्वास्थ्य सुविधा और “ई-लगेज प्री-टैगिंग” प्रदान की जाएगी।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा है कि हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया दोनों खुराक लेने के साथ होने वाले पूर्ण टीकाकरण के अनुसार की जाएगी। और हज यात्रा 2022 के समय, भारत और सऊदी अरब की सरकारें कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देश एवं मानदंड तय करेंगी।

New Delhi : शुक्रवार 22 अक्टूबर, 2021

भारत में हज यात्रा 2022 की आधिकारिक घोषणा नवंबर के पहले सप्ताह में की जा सकती है। जिसके बाद से ही हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी आरम्भ कर दी जाएगी। आपको बता दें कि भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया 100% डिजिटल होगी तरीके से की जाएगी।

THE NEWS FRAME

आज नई दिल्ली में हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, श्री नकवी ने कहा कि मक्का-मदीना में आवास/परिवहन के संबंध में सभी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हज यात्रियों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड, “ई-मसीहा”स्वास्थ्य सुविधा और “ई-लगेज प्री-टैगिंग”प्रदान की जाएगी।

श्री नकवी ने आगे कहा कि सऊदी अरब सरकार और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारी शुरू कर दी गई है। हज 2022 की आधिकारिक घोषणा नवंबर के पहले सप्ताह में की जाएगी और इसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल होगी। भारत इंडोनेशिया के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हज यात्री भेजता है।

THE NEWS FRAME

मंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के लिए भारत और सऊदी अरब में कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में हज 2022 के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। हज 2022 के दौरान महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल दिशानिर्देशों को लागू किया जाएगा और उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत और सऊदी अरब में लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब सरकार और भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले आवश्यक दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी हज 2022 प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 

हज 2022 की प्रक्रिया, महामारी की चुनौतियों के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय हज समिति, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत और अन्य एजेंसियों के बीच विचार-विमर्श के बाद तैयार की जा रही है। 

हज 2022 की व्यवस्था कोरोना महामारी के बीच सऊदी अरब सरकार के विशेष मानदंडों, नियमों और विनियमों, पात्रता मानदंड, आयु संबंधी प्रतिबंध, स्वास्थ्य एवं फिटनेस आवश्यकताओं और अन्य प्रासंगिक शर्तों के साथ विशेष परिस्थितियों में की जा रही है।


उन्होंने कहा कि हज 2022 के लिए पूरी यात्रा प्रक्रिया महामारी और इसके प्रभाव को देखते हुए महत्वपूर्ण बदलावों के साथ की जा रही है। इनमें भारत और सऊदी अरब दोनों ही देशों में रहन-सहन, तीर्थयात्रियों के ठहरने की अवधि, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

श्री नकवी ने कहा कि 3,000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए बिना “मेहरम” (पुरुष साथी) श्रेणी के तहत आवेदन किया था। अगर वे हज 2022 में जाना चाहती हैं तो उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। अन्य महिलाएं भी बिना “मेहरम” श्रेणी के तहत हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं। बिना “मेहरम” श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी महिलाओं को लॉटरी सिस्टम से छूट दी जाएगी।


हज समीक्षा बैठक में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की सचिव श्रीमती रेणुका कुमार, सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. औसफ सईद, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री निगार फातिमा, विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) श्री विपुल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री एसके शर्मा,स्वास्थ्य मंत्रालय में उप महानिदेशक श्री पीके सेन, भारतीय हज समिति के सीईओ श्री मोहम्मद याकूब शेखा, जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत श्री शाहिद आलम, एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री मेलविन डिसिल्वा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में 2022 के लिए अपेक्षित हज कोटा, हज एयर चार्टर, कोरोना प्रोटोकॉल, टीकाकरण, चिकित्सा सुविधाएं, स्वास्थ्य कार्ड, सऊदी अरब में परिवहन, अधिकारियों की हज प्रतिनियुक्ति, खादिम उल हुज्जाज, हज प्रशिक्षण, एम्बार्केशन प्वाइंट और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Bike

लो जी आपकी पुरानी गाड़ी अब हो गई कबाड़, नहीं चलेगी इस पेट्रोल से। क्या E20 और E85 पेट्रोल से आपकी पुरानी गाड़ी कबाड़ हो जाएगी? जानिए पूरी सच्चाई

Untitled Design 31 2

भारत में महंगी हुई LPG गैस घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा मध्य पूर्व युद्ध का असर भारतीय रसोई तक पहुंचा

Untitled Design 30 1

Nigeria में सेना का बड़ा ऑपरेशन 360 बंधकों को सुरक्षित छुड़ाया महिलाओं और बच्चों को मिली नई जिंदगी

Untitled Design 29 1

Kumardungi के एकलव्य विद्यालय चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा चोरी का सामान बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

RBI

Digital Fraud पीड़ितों को मिलेगी राहत: RBI का बड़ा प्रस्ताव, ₹25,000 तक मिलेगा मुआवजा

Untitled Design 26 2

ईरान-America के बीच बढ़ा तनाव संघर्षविराम उल्लंघन के आरोपों से मध्य पूर्व में गहराया संकट होरमुज़ जलडमरूमध्य फिर बना टकराव का केंद्र

Leave a Comment

Link copied