मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मार्ग दर्शिका के अनुसार जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत GVP point का रिड्रेसल किया जा रहा है।

On: May 23, 2023 6:18 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर | झारखण्ड 

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के  मार्ग दर्शिका के अनुसार जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत GVP point का रिड्रेसल किया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 22.05.2023 एवम 23.05.2023 को वीर कुंवर सिंह चौक (वार्ड-12), काबर गैस एजेंसी (वार्ड -8), रथ गली (वार्ड-10), शंकर ठेला, नया बाजार रोड (वार्ड -11), मित्तल प्रिंट, स्टेशन रोड (वार्ड-12) आदि स्थलों के GVP Point का रिड्रेसल किया गया, उक्त स्थल पर कचरे का अंबार पड़ा हुआ था लोगों के द्वारा  कचरा लगातार फेंका जा रहा था एवम आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता था। जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा बार-बार सफाई कराए जाने के बावजूद भी उक्त स्थल पर लोग असमय कचरा फेंक देते थे जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती थी, जिससे लोगो को भी परेशानी होती थी।

THE NEWS FRAME

मॉनिटरिंग/ नियंत्रण – GVP Point के नियंत्रण हेतु उक्त स्थल की साफ सफाई करवाते हुए चुना ब्लीचिंग का छिड़काव करवाते हुए उक्त स्थल पर लोगो के द्वारा कचड़ा नही फेंकने हेतु दिशा निर्देश से संबंधित आम सूचना का बैनर पोस्टर लगाया गया है। साथ ही उक्त क्षेत्रों में जन जागरूकता हेतु माईकिंग भी करवाया जा रहा है एवं लगातार सम्बंधित सुपरवाइजर के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। 

अपील – इस क्रम में नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ एवं साफ बनाने के  संकल्प के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों, आवासीय एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों में उत्पन्न होने वाले कचड़े का स्रोत पृथक्करण कर नगर परिषद द्वारा अधिकृत घर घर से अवशिष्ठ संग्रहण करने वाले कर्मी को घर-घर से अवशिष्ठ संग्रहण वाहन के अलग-अलग कंपार्टमेंट में दे। गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, घरेलू खतरनाक, सैनिटरी वेस्ट, ई-वेस्ट,  कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट, गुल (कोयला अपशिष्ट), मिट्टी आदि को किसी भी परिस्थिति में एक साथ नहीं मिलाए। कूड़ा को किसी भी दशा में यत्र तत्र, नदी, नाला/नाली, सड़क अथवा खुले स्थान में ना फेंके और ना ही जलाएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

कारवाई / जुर्माना- उपरोक्त दिशा निर्देश का अनुपालन नही करते हुए पाए जाने पर झाखण्ड नगरपालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आर्थिक दंड के साथ साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

GVP POINT (Garbage Vulnerable Point)- वो स्थल है जहां पर लोगों के द्वारा असमय कूड़ा फेंक कर कूड़े का अंबार लगा दिया जाता है एवं सफाई व कूड़े का उठाव करवाने के पश्चात भी तुरंत कचड़े का अंबार लग जाता है। मौके पर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के नगर प्रबंधक,कनीय अभियंता, एस.बी.एम अमृता साक्षी, स्वच्छता ग्राही चंद्र लता जैन सफाई पर्यवेक्षक शहेन्द्र सिंह, अजय कुमार सिंह, नीरज कुमार।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!