मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान से बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं श्रमदान किया गया।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: June 19, 2023 3:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

A 2

सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान से बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर श्रमदान देते हुए  मैदान का साफ-सफाई किया गया। इसके पूर्व कुंवर सिंह मैदान में बाबू कुंवर सिंह के प्रतिमा स्टेचू पर फूलों का माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर संस्था के पदाधिकारीगण, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय  लोगों के बीच में स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मैदान का साफ-सफाई अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किए। तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने अपने हाथों में झाड़ू लेकर मैदान मे सुखा कचरा एक जगह इकट्ठा कर उसे जलाकर साफ सफाई किए। इस तरह छोटे-छोटे टुकड़े ईटा पत्थर को भी एक जगह इकट्ठा करके रखने का कार्य किए है। 

THE NEWS FRAME

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक रविवार को संस्था के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से हर मैदान की साफ सफाई की जाती है। इसके पूर्व बागबेड़ा कॉलोनी के दुर्गा पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहिद मैदान का साफ-सफाई किया जा चुका है। वही मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर निस्वार्थ रूप से स्थानीय लोगों को जागरूक करने का जो कार्य किया जा रहा है यह काफी सराहनीय है। उन्होंने इस कार्य के लिए अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिए हैं।

THE NEWS FRAME

इस मौके पर संस्था के संचालनकर्ता राकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य कुमोद रंजन सिंह, सीमा पांडे, उमेश पांडे, रीमा कुमारी, पंसस प्रतिनिधि नागेश्वर प्रसाद, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य वंदना गुप्ता, समाजसेवी कुमुद शर्मा, मनीषा शर्मा, बबली कौर, सोनम, सी एस पी सिंह, लखींद्र शर्मा, पवन ओझा, धनंजय शर्मा, भोला झा, जी राजा राव, गौतम कुमार, श्रीकांत, श्यामू राव, रमेश सिंह, संजय सिंह, गुड्डू तिवारी, विशाल सिंह, संदीप कुमार, हर्ष सिंह, निक्कू कुमार, नीलेश शर्मा, राकेश सिंह, शेखर, रुपेश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied