मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वर्ष 2022 का सबसे बड़ा गबन। देश के लाखों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भागी – Maxizone

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 20, 2022 4:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 20 अप्रैल, 2022

A 2

दिन प्रतिदिन लोग धोखेबाजी का शिकार हो रहे हैं। फिर भी लालच वश लोग गलत कंपनी में पैसा लगा देते हैं। जिससे अधिक जोखिम के साथ बहुत बड़ी आर्थिक नुकसान का सामना कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ वर्ष  2022 के अप्रैल माह में। प्रतिमाह हजारों कमाने का लालच देकर और लोगों को हसीन सपने दिखाने वाली कंपनी मैक्सीजोन आज भाग गई।

बता दें कि इस फ्रॉड से केवल जमशेदपुर शहर के 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए और जिनके अरबों रुपये पानी हो गए। इस फ्रॉड का शिकार आपके परिचय के कुछ लोग भी हो सकते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद की यह कम्पनी मैक्सीजॉन टच प्राइवेट लिमिटेड करोड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। इस फ्रॉड की खबर जंगल की आग की तरह पूरे देश के आम से खास लोगों के बीच फैल गई है। सरकारी महकमा में हलचल हो गई है। वहीं इस कम्पनी के जमशेदपुर शहर से एंकर रहे उदय कुमार चंद्रवंशी ने पीएम को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। टेल्को में काम करने वाले एक स्थानीय नागरिक दिलीप प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की फ्रॉड कंपनी से बच कर रहें जो रातों रात अमीर बनाने के सपने दिखाती है।

आपको आगे बता दें कि गाजियाबाद स्थित एमएलएम कंपनी मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 22 अगस्त 2019 में अतित्व में आई। कंपनी के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने मिलकर कंपनी द्वारा लोगो को फ्रॉड का शिकार बनाया। यह कंपनी निवेशकों के जमा पूंजी पर 15 % से 18 % तक का बोनस देती थी। इन्वेस्टमेंट एक लाख के करीब थी। कुछ और लोगों को रिफरेंस देने पर परसेंटेज बढ़ जाता था। यह एक प्रकार से मनी रोलिंग का काम करता था। हालांकि लोगों के बीच बने रहने के लिए कम्पनी ने पिछले 2 वर्ष से लोगों के बीच पैसे बांटे हैं। कंपनी समय – समय पर सेमिनार का आयोजन करती थी जिसमें बड़े-बड़े कलाकार और सेलिब्रिटी शामिल होते थे। शक्ति कपूर, चंकी पांडे , गोविंदा, मनोज तिवारी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे जो लोगों को इसमें निवेश करने के लिए कहते थे।

THE NEWS FRAME

कम्पनी फ्रॉड निकली-

कंपनी पैसा देना धीरे धीरे बंद कर दी। और लोगों से अपील करती रही कि अप्रैल तक सब ठीक हो जाएगा। कम्पनी के एमडी भूषण सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लोगो को सांत्वना देते थे और बने रहने की दुहाई लगाते थे। एक मैसेज में उन्होंने कहा था कि 18 अप्रैल तक सभी का बकाया राशि एप्प के जरिये उनके खाते में चला जायेगा। लेकिन जब मैक्सिजोन कम्पनी के ऐप से विड्राल नहीं हुआ तब लोगो का गुस्सा बढ़ गया। जानकारी हुई कि भूषण सिंह कंपनी के अकाउंट से पिछले 2 महीने से रुपयों की निकासी कर रहा है। अधिक निकासी को देखते हुए बैंक ने कम्पनी के अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। वहीं अब कंपनी के एमडी एवं उनकी पत्नी का कोई अता – पता नहीं है।  लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied