📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

समता नगर में जलापूर्ति का पाइप तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त लाखों लीटर हो रहा है पानी बर्बाद। कुंभकरणीय निद्रा में सोया हुआ है पी एच डी विभाग – विकास सिंह

On: August 17, 2023 6:07 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के गैस गोदाम के समीप समता नगर के प्रवेश पथ के समीप लगभग तीन वर्षों से पेयजल आपूर्ति योजना की सप्लाई वाली पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है लाखों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। 

स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि तीन वर्षों में हम लोगों ने कई पत्राचार किया कई बार मौखिक रूप से बगल में ही स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में जाकर इसकी शिकायत किए लेकिन हम लोगों की बात कोई नहीं सुन रहा है लगातार सड़क में पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

THE NEWS FRAME

लाखों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद होता है इसके साथ ही ऊंचाई वाले स्थान में पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं होती है जिसके लिए लोगों को पानी की दिक्कत भी लगातार हो रही है विद्यालय जाने वाले बच्चों का कपड़ा पानी के छींटे से खराब हो जाता है जिससे विद्यालय में शिक्षक के द्वारा उन्हें डांटा और फटकारा जाता है। 

स्थानीय लोगों में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चार वर्ष हो गए स्थानीय विधायक क्षेत्र में एक बार भी झांकने तक नहीं आए क्षतिग्रस्त पाइप होने की शिकायत हम सभी ने स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में जाकर किया था। 

वहां से उनके कार्यकर्ता और नेतागण मौके में आए जरूर थे लेकिन केवल फोटोग्राफी अपना करवा कर चले गए कुछ भी कार्य नहीं हुआ स्थानीय लोगों को भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की एक सप्ताह के अंदर अगर पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो हम सभी बस्ती वासी आपस में पैसा इकट्ठा करके इसका मरम्मत स्वयं करवाने का कार्य करेंगे। 

मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा, जगन यादव, महेश प्रसाद, अश्वनी सिंह, राजेश शर्मा, मोनू भगत, राकेश सिंह, महेंद्र साहू, धर्मेंद्र पांडे सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

जल की बर्बादी का वीडियो देखें : 



रिपोर्ट – कमलेश गिरी 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment