📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भारत के उपराष्ट्रपति XLRI के प्लैटिनिम जुबली समारोह में होंगे शामिल।

On: December 9, 2023 3:47 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

XLRI जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबिली समारोह का आयोजन कर रहा है. समारोह को लेकर देश के अलग – अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को आमंत्रित किया जा रहा है. 10 दिसंबर को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शहर आयेंगे. वे एक्सएलआरआइ जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबिली समारोह में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. दोपहर दो बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी मौजूद थे. 

THE NEWS FRAME

शैक्षणिक उत्कृष्ठता के क्षेत्र में एक्सएलआरआइ  अपने गौरवमयी 75 साल के सफर को सेलिब्रेट कर रहा है. इसी कड़ी में एक साल तक अलग – अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पिछले 11 अक्टूबर, 2023 को टाटा ऑडिटोरियम में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन शामिल हुए थे. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने बताया कि एक्सएलआरआइ 75 वर्षों से प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है. सामाजिकता को बढ़ावा देना छात्रों के बीच जागरूकता जेसुइट बिजनेस एजुकेशन की विशेषताओं में से एक है, और एक्सएलआरआई द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों को समावेशी व एथिक्स आधारित शिक्षा देने पर भरोसा करता है. आने वाले दिनों में प्लैटिनम जुबली को लेकर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की जायेगी.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment