📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भगवान बिरसा मुंडा के 148 वीं जयंती पर भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम ने किया नमन।

On: November 15, 2023 2:41 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

15 नवंबर 2023 को साकची स्थित भगवान बिरसा मूर्ति पर भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से उनके 148 जयंती पर माल्यार्पण किया गया, आज झारखंड अलग राज्य हुए 23 साल हो चुके है। 

यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल जी के नेतृत्व में किया गया, उनके सहयोगी के रूप में वाई दुर्गा राव / वेद प्रकाश / रूपम राय / अशोक बेड़ा / अमरलाल / फिरोज / धीरज कुमार झा / जगन्नाथ घटक आदि मौजूद थे। दुख का विषय इस बात की है हमारे झारखंड राज्य पूरे भारतवर्ष में श्रेष्ठ राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन इस राज्य के नेतृत्व करने वाले एवं नेताओं के द्वारा दशा दिशा देने में वंचित रह गया हैं, जिसके कारण हमारा राज्य अभी भी पीछे है पूरे भारतवर्ष एवं एशिया को खनिज पदार्थ देने में झारखंड राज्य प्रथम है उसके बावजूद हम लोग पीछे हैं क्योंकि हमारे राज्य में कानून व्यवस्था खेलकूद / उच्च शिक्षा / स्वास्थ्य (चिकित्सा) / रोजगार की कमियां रहने के कारण राज्य के बच्चे दूसरे राज्य में चले जाते हैं। 

THE NEWS FRAME

यह हमारे लिए दुर्भाग्य है, आशा करते हैं की आने वाले समय में दिशाएं एवं दशा जरूर बदलेगा और हमारा राज्य प्रथम कहलाएगा। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें नमन करने हमारे मुख्यमंत्री के साथ – साथ देश के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। हम राज्य एवं जिले के सभी राजनेताओं से विनम्र निवेदन करेंगे की अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाए क्योंकि आपके पार्टी का बैनर तले झंडा लगाकर पदों का दुरुपयोग करता है जिससे आपके पार्टी के छवि  खराब होती है, जिससे जनता के बीच खराब संदेश पहुंचता है, आपके पार्टी के पद पर बने बोर्ड लगाए हुए सभी कार्यकर्ता उपयोग करते हैं जो उसे पद पर है या नहीं है, जिसे देखने का आप सभी का कर्तव्य बनता है। मैं शासन प्रशासन की पदाधिकारी से अनुरोध करेंगे जो भी व्यक्ति बोर्ड लगाए हैं जो की भारत सरकार द्वारा मानता नहीं रहने के बावजूद नंबर प्लेट के आगे / ऊपर अपनी पदों का एवं पार्टी का बोर्ड लगाकर घूमते हैं। उस पर आप अंकुश लगाए साथ ही उस पद पर बने हुए हैं तो उनका आई कार्ड मांग करके जांच करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने से रोका जा सके, अधिकतर गाड़ियां किसी न किसी राजनीतिक पार्टी का एवं प्रशासन पदों से रिटायर किए हुए अधिकारी भी प्रशासनिक पदों को उल्लेख करके घूमते हैं या राजमार्ग पर टोल ना देने का लाभ उठाते हैं जो अनैतिकता है।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment