📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बागबेड़ा गणेश मैदान में 16 व 17 को लौकी और सूप का निःशुल्क वितरण

On: November 15, 2023 11:49 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय कमिटी द्धारा छठ पर्व पर 16 नवंबर गुरूवार को लौकी वितरण एवं 17 नवंबर शुक्रवार को सूप का निःशुल्क वितरण  बागबेड़ा गणेश मैदान में किया जायेगा। इस कार्यक्रम कोे सफल बनाने के लिए बागबेड़ा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को बागबेड़ा गणेश नगर कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह महिला अध्यक्ष पूजा साहू मौजूद थे। मौके पर राकेश साहू ने बताया कि जिला एवं क्षेत्रीय कमेटी द्धारा कई छठ घाट की साफ-सफाई भी की जा रही हैं। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से क्षेत्रीय कमिटी महामंत्री उमेश कुमार साहू, रीता देवी सतदेव प्रसाद, नीतू साहू आदि मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment