मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आइये जानते हैं अबकी बार 09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को लेकर क्या कुछ हुआ ?

On: May 25, 2024 10:08 PM
Follow Us:
मतदान
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव – 2024 में इस वर्ष मतदान का प्रतिशत रहा – 64.30%

Voting percentage in Jamshedpur Lok Sabha Elections

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर 25 मई 2024: 09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में संध्या 5 बजे तक मतदान प्रतिशत- 64.30% रहा।

विधानसभावार बता दें:
44- बहरागोड़ा- 70.25
45- घाटशिला- 69.16
46- पोटका- 70.70
47- जुगसलाई- 67.59
48- जमशेदपुर पूर्वी- 56.66
49- जमशेदपुर पश्चिम- 56.34

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव – 2024 में मतदाताओं की संख्या

Number of voters in Jamshedpur Lok Sabha elections – 2024

इस वर्ष जमशेदपुर लोकसभा चुनाव – 2024 में मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या अठारह लाख, उनहत्तर हजार, दो सौ अठहत्तर (1869278) है। जिसमें नौ लाख, सैंतीस हजार, चार सौ बारह (937412) पुरुष वोटर, नौ लाख, इकतीस हजार, सात सौ तैंतीस (931733) महिला वोटर और एक सौ तैंतीस (133) ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।

युवा वोटर की संख्या

युवा वोटर जिनकी उम्र 18-19 वर्ष हुई है और वे पहली बार मतदान देंगे की संख्या सड़सठ हजार, आठ सौ तैंतीस (67833) हैं जिसमें तैंतीस हजार दो सौ तिरानवे (33293) पुरुष वोटर, चौंतीस हजार, पांच सौ पैंतीस (34535) महिला वोटर और पांच ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।

100+ वोटर की संख्या

वहीँ 100 वर्ष और उससे ऊपर के मतदाता भी इस वर्ष शामिल हैं अपने मताधिकार का भरपूर प्रयोग करने के लिए जिनकी संख्या 66 है। आपको जानकार आश्चर्य होगा की सबसे बुजुर्ग मतदाता में दो महिला (बहरागोड़ा से एक और पोटका से एक) मतदाता हैं जिनकी उम्र 120 वर्ष से अधिक है।

कुल 32 प्रत्याशियों ने भरा था नामांकन, 7 हुए चुनाव से बाहर

आपको बता दें की जमशेदपुर लोकसभा चुनाव – 2024 में इस वर्ष कुल 32 प्रत्याशियों ने इस क्षेत्र से सांसद बनने के लिए दिनांक 6 मई 2024 तक नामांकन किया था। जिसमें से 6 प्रत्याशियों का नामांकन अनुपयुक्त पाया गया। वहीँ एक प्रत्याशी ने अपना नाम 9 मई 2024 को वापस लिया।

अब जमशेदपुर लोकसभा चुनाव – 2024 में कुल 25 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए कमर कस ली। अब जब आज दिनांक 25 मई 2024 को जमशेदपुर में चुनाव संपन्न हो चुके हैं तो 25 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा बैलेट बॉक्स में बंद हो चूका है। जो की 4 जून को खुलेगा। जिसमें यह मालूम पड़ेगा की किसके सितारे बुलंद हुए और किसके जमानत हुए जब्त।

लोकसभा

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील को 2024 फ्रांज एडेलमैन अंतिम उम्मीदवार अवार्ड से सम्मानित किया गया |

एक नजर में जमशेदपुर लोकसभा चुनाव – 2024 के उम्मीदवारों की लिस्ट

नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी एवं दल का नाम-

1. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी
2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी
3. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
4. सौरभ विष्णु, निर्दलीय
5. अरुण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना
6. धार्मू टुडू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
7. जुझार सोरेन, निर्दलीय
8. समीर कुमार मोहंती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
9. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय
10. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी
11. अरुण महतो, निर्दलीय
12. जी. जयराम दास, निर्दलीय
13. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय
14. इंद्रदेव प्रसाद, निर्दलीय
15. शेख अखिरुद्दीन, बहुजन महा पार्टी
16. सनका महतो, SUCI (कम्युनिस्ट)
17. जितेंद्र सिंह, निर्दलीय
18. पार्वती किस्कु, निर्दलीय
19. साधु चरण पाल, निर्दलीय
20. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी
21. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी
22. मंगल हेम्ब्रम, अखिल भारतीय झारखण्ड पार्टी
23. संजीव कुमार कुंडू, निर्दलीय
24. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय
25. दुर्गा लाल मुर्मू, निर्दलीय
26. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी)
27. आनन्द मुखी, निर्दलीय
28. राकेश कुमार, निर्दलीय
29. पिंकी महतो, निर्दलीय
30. असित कुमार सिंह, निर्दलीय
31. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी
32. दिलीप कुमार टुडू, निर्दलीय

रद्द होने वाले प्रत्याशियों के नाम निम्नलिखित हैं:

1. मंगल हेम्ब्रम, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी
2. संजीव कुमार कुंडू, निर्दलीय
3. पिंकी महतो, निर्दलीय
4. दुर्गा लाल मुर्मू, निर्दलीय
5. असित कुमार सिंह, निर्दलीय
6. दिलीप कुमार टुडू, निर्दलीय

25 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में देश में लड़ रहे संसद जाने की तैयारी में उम्मीदवारों का फैसला 4 जून 2024 को किया जाएगा। जिसके साथ ही जमशेदपुर लोकसभा 2024 का भी परिणाम घोषित किया जायेगा। तबतक के लिए बने रहे हमारे साथ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!