मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सद्भावना मंच द्वारा इंसानियत और भाईचारे को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 31, 2025 8:33 PM
Follow Us:
Add A Heading 70
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। सद्भावना मंच जमशेदपुर सभी धर्मों के लोगों के बीच मानवता, भाईचारा, अखलाक, मोहब्बत, इंसानियत, आपसी तालमेल और एक खुशहाल समाज की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वर्तमान समय में, तेज़ भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी और राजनीति की उठा-पटक के कारण समाज में नैतिकता की गिरावट देखी जा रही है। इस स्थिति को सुधारने और समाज में सौहार्द्र बनाए रखने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है।

Netaji 3

इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी धर्मों के जानकारों को एक मंच पर लाकर उनके विचार साझा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सद्भावना मंच का मानना है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

THE NEWS FRAME

Read More : कदमा में सफाईकर्मियों की कमी उजागर, विधायक सरयू राय के निर्देश पर औचक निरीक्षण

इस सिलसिले में 2 फरवरी को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिस्टुपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदू, बौद्ध, ईसाई, सनातन, सिख और इस्लाम धर्म के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। यह आयोजन समाज में सौहार्द्र और आपसी एकता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सद्भावना मंच के सदर फादर तुली, वाइस प्रेसिडेंट रविंद्र जी, कन्वीनर तोहिदुल हसन, शाहिद अख्तर, खुर्शीद इकराम, खालिद इकबाल, सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

इस मौके पर मंच के सदस्यों ने कहा कि “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा।”

इस विशेष आयोजन में समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की गई है ताकि एक बेहतर समाज के निर्माण में सभी का योगदान सुनिश्चित हो सके।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied