मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बागुनहातु क्षेत्र के लोगों को शीघ्र मिलेगी जुस्को की बिजली, विधायक सरयू राय के निर्देश पर जुस्को के अधिकारियों ने पावर सब-स्टेशन निर्माण के लिए बागुनहातु में किया स्थल का निरीक्षण।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: August 28, 2023 3:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

A 2

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के प्रयास से टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों में जुस्को बिजली उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बागुनहातु क्षेत्र में जुस्को बिजली उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल पावर सब-स्टेशन का निर्माण के लिए जुस्को के अधिकारियों का एक दल बागुनहातु क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर स्थल की पहचान कर ली गयी है। जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि बहुत ही जल्द उक्त स्थल पर सेंट्रल पावर सब-स्टेशन का निर्माण कर लिया जाएगा। सरकार से भूमि का हस्तांतरण करवाने के लिए जिला अपर उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा। निकट भविष्य में बढ़ती आबादी की आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित करने की योजना है ताकि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और पावर सब-स्टेशन का निर्माण कराया जा सके।

विधायक सरयू राय ने टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमिटी की बैठक में बागुनहातु के लागों को शीघ्र बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने बस्तीवासियों से बिजली कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों को भी जुस्को के महाप्रबंधक को दिया था और यथाशीघ्र इसपर कारवाई करने का निर्देश दिया था। जुस्को के अधिकारियों ने इसके लिए सर्वे टीम तैयार कर सब-स्टेशन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण और नेटवर्क फिजीबिलिटी का सर्वे करने की बात कही थी। जिसके परिणाम स्वरूप आज पावर सब स्टेशन के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। जुस्को की बिजली के लिए की गयी पहल को लेकर बागुनहातु के नागरिकों में काफी उत्साह है। लोगों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार प्रकट किया है।  

THE NEWS FRAME

आपको बता दें कि विधायक श्री सरयू राय के प्रयास से छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर में बिजली देने के लिए पावर सब-स्टेशन निर्माण का कार्य जुस्को द्वारा पूरा कर लिया गया है। उपभोक्ताओं को बिजली देने के लिए एलटी लाइन का कार्य शीघ्र पूरा करने का कार्य चल रहा है। मोहरदा में भी बिजली कनेक्शन देने के लिए पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। बागुननगर क्षेत्र में विद्युत क्षमता को 2 केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए करने के लिए विधायक श्री राय की पहल पर बागुननगर में एक नया सब स्टेशन का निर्माण कर लिया गया है। लोगों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इसके अलावा विधायक श्री राय ने बागुननगर के ‘डी’ ब्लाॅक में भी जुस्को बिजली देने का प्रस्ताव रखा है जिसपर जुस्को द्वारा शीघ्र पहल करने की उम्मीद है। 

बिरसानगर क्षेत्र में भी जुस्को की बिजली के लिए जोन नं. 7, 8 और 10 में पावर सब-स्टेशन निर्माण के लिए स्थल का चयन प्रक्रिया में है। बारीडीह बस्तीवासियों को जुस्को बिजली देने के लिए पावर सब-स्टेशन का निर्माण जिला स्कूल के समीप की जाएगी। बारीडीह के शक्तिनगर, शांतिनगर, वास्तुविहार को भी जुस्को की बिजली से जोड़ने के लिए सर्वे का कार्य जारी है। इसके लिए शांतिनगर पुलिया के समीप सब-स्टेशन का निर्माण करने की योजना चल रही है।

निरीक्षण के दौरान जुस्को के डीजीएम एम के पाण्डा, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण, राकेश पटेल, विष्णु प्रसाद, सुभाष जेना, दिनेश साहु, सुबीर सेन, नागेश कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक मौजुद थे।

THE NEWS FRAME
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

The News Frame 7

मुहर्रम-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रीय शांति समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

IMG 20260620 145530

राजा कालिंदी के आंदोलन का असर, होमगार्ड जवानों को मिला लंबित वेतन

IMG 20260620 WA0002

The Habitat, मुंबई में जमशेदपुर के युवा कवि निशांत सिंह की प्रभावशाली प्रस्तुति

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied