जमशेदपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा कीताडीह पंचायत स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वेयर हाउस में ईवीएम संग्रहित बंद कमरे का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, अग्निशमन यंत्र, डबल लॉक सिस्टम, तैनात पुलिस सुरक्षा दल व लॉग बुक का अवलोकन कर सभी जरूरी व्यवस्था की जांच की।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशित मानकों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान वेयर हाउस में लगे हुए सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र व पंप हाउस की भी जांच की गई। वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित थीं।
पढ़ें खास खबर:

- करीम सिटी कॉलेज, जूलॉजी विभाग: विशाखापट्टनम शैक्षणिक यात्रा के लिए हुआ रवाना
- Ranveer Singh Upcoming Movies: रणबीर सिंह की आने वाली 4 फिल्में जो बॉक्स ऑफिस में धमाका करने वाली हैं








