
![]() |
| जनता दरबार में लोगों ने दिए आवेदन |
Jamshedpur : 02 जनवरी 2023

नववर्ष के दूसरे दिन ही जनता दरबार लगाकर समाजिक दायित्वों को भली भांति पूरा करते हुए जिला पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव। साप्ताहिक जनता दरबार के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें हल करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए आदेश।
आज के जनता दरबार में 15 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने समस्याओं काे सुन संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पारिवारिक विवाद, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, खतियानी जमीन हड़पने के संबंध में, रोजगार, मनरेगा, भूमि म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित भी आवेदन आए। पेंशन व राशन जैसे आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया वहीं भूमि व राजस्व सम्बन्धी आवेदनों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
![]() |
| जनता दरबार में लोगों की शिकायते सुनते डीसी विजया जाधव |










































