📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जेएनएसी के शिविर में 40 कम्बल का हुआ वितरण।

On: November 25, 2023 12:00 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्य सचिव, झारखंड सरकार तथा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम से प्राप्त निर्देश एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त तथा विशेष पदाधिकारी से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम हेतु शिविर का आयोजन ग्वाला बस्ती,सामुदायिक भवन, टेल्को में किया गया।

उक्त शिविर में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री प्रमोद लाल, वर्तमान जिला मीडिया प्रभारी श्री संदिप चक्रवर्ती एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी अजीत कुमार की उपस्थिति में राशन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सेवा के अधिकार के तहत जाति, आवासीय एवं पेंशन प्रमाण पत्र, CMEGP, जन्म-मृत्यु निबंधन, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक-3 हेतु आवास, सफाई एवं कचरा उठाव, ई-श्रम कार्ड निबंधन, पानी कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त किए गये। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री प्रमोद लाल द्वारा 40 असहाय को कम्बल वितरित किया गया।

THE NEWS FRAME

 शिविर में दिखा जमशेदपुर अक्षेस का मानवीय व्यवहार। 

ग्वाला बस्ती सामुदायिक भवन में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के नोडल विशेष पदाधिकारी अजीत कुमार को दो अति व्यस्क गरीब महिला के चलने में असमर्थ रहने के कारण कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता की सूचना पर त्वरित कार्यवाही के तहत कम्बल लेकर उनके आवास गये। ग्वाला बस्ती टेल्को के श्रीमती चन्दना पति श्री बनमाली एवं मोमता सुशीला देवी पति स्व0 सुकुमार प्रसाद को उनके आवास पर कम्बल उपलब्ध कराया गया। 

कैंप में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जमशेदपुर के शिविर नोडल नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनन्द, सहायक अभियन्ता अजय यादव, सामुदायिक संगठनकर्ता गीता कुमारी, सामुदायिक संसाधन सेविका अंजू रजक तथा सुभद्रा लोहार लाभार्थी गणों के साथ उपस्थित हुए।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment