मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सोनारी में निःशुल्क एक्यूप्रेशर हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: December 25, 2023 11:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

A 2

दीन बंधु ट्रस्ट एवं एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा निःशुल्क  एक्यूप्रेशर हेल्थ कैम्प का आयोजन सोनारी स्थित एरोड्राम पार्क के समीप किया गया।

इस हेल्थ कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि एम्स अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर कमलाकांत एवम विशिष्ट अतिथि मे एक्यूप्रेशर डॉक्टर डीके सिंह तथा एस आर के कमलेश मुख्य रूप से उपस्थित थे। हेल्थ कैम्प का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी उत्तम चक्रवर्ती ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं मलिन बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ कैम्प लगाया जाएगा, जिसमे विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा सेवा देकर अधिक से अधिक लोगो तक लाभ पहुँचाया जाएगा। एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट शशिकांत ने बताया कि इस चिकित्सा विधि द्वारा खुद के शरीर का परीक्षण कर बिना दवाई के स्वस्थ रहना सम्भव हो पाता है।  

THE NEWS FRAME

ऑक्सीजन एंड ब्लड सर्कुलेशन मशीन, जोगर मशीन, फुट रिलैक्स सेशन मशीन, मसल्स स्टिमुलेटर, अल्ट्रा सोनिक मशीन, डॉलफिन मसाजर, जिमि, बॉडी रोलर, फुट रूलर, करेला, आदि मैन्युअल  ट्रीटमेंट इक्विप्मेंट के द्वारा 234 लोगो को लाभ पहुँचाया गया। इस हेल्थ कैम्प में निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट शशिकांत, सुबल मंडल,उत्तम चक्रवर्ती, एस आर के कमलेश,सुनीता पोयरा, रूबी गोराई, कंचन यादव,श्यामली राय, संग्राम सिंह, सुषमा नाग,सचिन महानंद, अनिकेत सिंन्हा,आशीष शर्मा,नीरज सिक्का,एवं अन्य सहयोगियों का अहम योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied