मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने नजारत एवं स्थापना शाखा का किया निरीक्षण, महत्वपूर्ण संचिका, पंजी आदि की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: April 16, 2025 10:59 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा नजारत एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण कर सरकारी दस्तावेजों, पंजी एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया । इस दौरान उन्होने आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड संधारण की जांच की तथा कमियों को रेखांकित करते हुए उसे अद्यतन करने, सरकारी नियमावली के अनुरूप संचिकाओं का संधारण करने के निर्देश दिए।

सरकारी राशि के माध्यम से क्रय की गई सामग्रियों आदि का उचित तरीके से संचिका, भंडार पंजी में संधारण नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-समय पर वित्त विभाग और सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को दिया । वहीं, सरकार के द्वारा जारी महत्वपूर्ण संकल्प, गाइडलाइन को गार्ड फाइल में संधारित करने के निर्देश दिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Read More : फ्लैट-फ्लैट घूमकर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, सोने के साथ सरगना दबोचा गया, चोरों की गिरफ़्तारी से हड़कंप

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा दोनों शाखा में प्रतिनियुक्त मानव श्रम बल की उपलब्धता की समीक्षा के अलावा दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच की गई। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि कर्मी ससमय कार्यालय आएं और अपना बायोमीट्रिक उपस्थिति जरूर दर्ज करें। कर्मियों के बीच कार्य के बंटवारे की जानकारी ली । वहीं, निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई, कार्यावधि का समुचित उपयोग करते हुए कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए।

मौके पर एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता श्री डेविड बलिहार, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment