मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर में 5 शिक्षकों का पदस्थापन, 09 लेखपालों का स्थानांतरण व एक शिक्षिका की संविदा रद्द।

On: May 10, 2023 5:09 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में आहूत झारखंड शिक्षा परियोजना की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डुमरिया में 5 शिक्षकों का पदस्थापन किया गया । डुमरिया चूंकि सुदूरवर्ती प्रखंड है ऐसे में बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित नहीं हो इसको देखते हुए पदस्थापन का निर्णय लिया गया है। साथ ही जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 09 लेखापाल का स्थानांतरण भी किया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 10 शिक्षकों के चयन की स्वीकृति दी गई। इन शिक्षकों में 6 शारीरिक शिक्षिका, 01 भाषा शिक्षिका, 3 विज्ञान शिक्षिका शामिल हैं जिनका शीघ्र पदस्थापन किया जाएगा। 

उपायुक्त ने कहा कि सरकार का जोर बालिका शिक्षा पर है, ऐसे में शिक्षकों के चयन से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकेगी। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नहीं रहे इस दिशा में शासन-प्रशासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है तथा किसी विद्यालय में अगर क्षमता से ज्यादा शिक्षक पदस्थापित हैं तो उनके उचित समायोजन पर निर्णय लिए जा रहे। उपायुक्त द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डुमरिया की शिक्षिका श्रीमती मिट्ठू सेठ का लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण उनकी संविदा रद्द किया गया है।  

बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, डीआईओ श्री किशोर प्रसाद तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!