मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

चक्रधरपुर: धर्मसाई में 2800 फीट लंबी पीसीसी सड़क कार्य का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया शिलान्यास

On: March 22, 2025 8:29 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार):  चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत कुलीतोड़ांग पंचायत के धर्मसाई गाँव में गुरुवार को, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सामुदायिक तालाब से पंचायत भवन होते हुए संजय हेंब्रम के घर तक 2800 फीट लंबी पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क डीएमएफटी फंड से 55 लाख 25 हजार रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जाएगी। मौके पर ग्रामीण देवरी के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर सड़क का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों का निर्माण आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के बनने से गाँव का विकास होगा और शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि विधायक सुखराम उरांव के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है। इसके साथ ही श्री उरांव ने ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से कहा कि सभी की समन्वय से क्षेत्र का विकास होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read more  : ओडिशा के मयूरभंज जिले में तूफान का कहर, विषय ग्राम में घरों को भारी नुकसान

शिलान्यास समारोह में विधायक प्रतिनिधि पुरू हेम्ब्रम, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, मुखिया मंझीराम जोंको, मुंडा रामराय जामुदा, संवेदक राजू प्रसाद कसेरा, गोनू जायसवाल, कबीर पांडे, चंदन विश्वकर्मा, निराकार के, चंद्रमोहन जामुदा, संजय जामुदा, जयपाल जामुदा, चामु जामुदा, श्यामलाल जामुदा, करण जामुदा, मांगीलाल गोप, जयसिंह गा, मांगता जोंको, माटा गागराई और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment