मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लाल चंदन की तस्करी करने वाला कुख्यात पुष्पा राज आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 4, 2022 4:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

Crime Dairy : शुक्रवार 04 फरवरी, 2022

Netaji 3

लाल चंदन (Red Sandalwood) की तस्करी करने वाला पुष्पा राज ‘पुष्पा’ फ़िल्म का एक किरदार है, जिससे प्रेरित होकर एक लाल चंदन तस्कर  पुलिस द्वारा पकड़ा गया।

इस गिरफ्तारी पर आईपीएस ऑफिसर सुकृति माधव मिश्रा ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पुष्पा फिल्म के किरदार का एक डायलॉग रिपीट करते हुए लिखा और उस डायलॉग का जवाब भी बेहद ही रौबदार दिया। उन्होंने लिखा –

In reel life- ‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं। 

In real life – ‘पुष्पा’ झुकेगा भी, धरा भी जायेगा।


बता दें कि आरोपी महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह लाल चंदन (Red Sandalwood) से भरे ट्रक के साथ कर्नाटक – आंध्र सीमा से होकर महाराष्ट्र जाने वाले रास्ते पर था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पकड़े गए लाल चंदन (Red Sandalwood) की कीमत लगभग 2.45 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम यासीन इनायथुल्ला है जो बैंगलोर का निवासी बतला रहा है। वह कर्नाटक-आंध्र सीमा से महाराष्ट्र जाने वाले रास्ते पर लाल चंदन से भरे ट्रक के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने सांगली जिले में ही उसे दबोच लिया।

चंदन तस्कर यासीन की तस्करी भी पुष्पा राज से कम नहीं है, वह पुष्पा राज के नक्शे कदम पर चलकर तस्करी करना चाह रहा था। बता दें कि उसने चलाकी दिखाते हुए ट्रक में पहले लाल चंदन की लकड़ीयां रखी और फिर उसके ऊपर फल और सब्जीयों के डिब्बे लाद दिए, जिससे कि पुलिस को शक ना हो। पर अफसोस यासीन भूल कर बैठा की वह रियल लाइफ में है रील लाइफ में नहीं और अंत में माल के साथ पकड़ा गया।

सांगली पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने बताया की उन्हें लाल चंदन की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने वन अधिकारियों के साथ मिलकर एक टीम गठित की और इसे धर दबोचा।

वहीं देबाशीष शर्मा वन पदाधिकारी (IFS) ने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ‘ब्लॉकबस्टर मूवी हमेशा सकारात्मक समाजिक संदेश नहीं देती। देखें, आनंद लें और भूल जाएं। असल जिंदगी में पुष्पा बनने की हिम्मत भी ना करें। वन विभाग (फॉरेस्ट डिपार्टमेंट) द्वारा एक टन से अधिक लाल चंदन (Red Sanders) जब्त की गई। क्योंकि फॉरेस्टर कभी झुकेगा नहीं।’

इस ट्वीट के जवाब में लोगों ने अपने – अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दी हैं जिसमें की एक शख्स का जवाब भी निराला था उसने लिखा कि – ‘तस्कर भूल गया था कि पुलिस ने भी यह फिल्म देखी है।’

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260628 200505

बिस्टुपुर में पुलिस के सामने खूनी हमला, CCTV में कैद वारदात; एक पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

Untitled Design 6 12

सो रही Wife को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती आरोपी पति फरार

Blobhttpsgemini.google.com97bf27ca 72aa 4ddd 98fa 403a6f071914 2

पोर्न फिल्में दिखाकर बनाता था जबरन संबंध गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात Ahmedabad की महिला ने पति और ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

Adityapur

राधा-कृष्ण मंदिर में बड़ी चोरी, अष्टधातु की मूर्तियां और पूजा के बर्तन ले उड़े चोर

The News Frame 8

महिला श्रमिक की मौत मामले में स्टील प्लांट प्रबंधन पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 12 8

जमशेदपुर woman की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज मानसिक प्रताड़ना का आरोप गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied