मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गूगल का नया ऐप WifiNanScan, आइये इसके फायदे जानते हैं।

On: March 26, 2021 6:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

 

THE NEWS FRAME


---Advertisement---
Netaji Advertisement

दोस्तों गूगल हमेशा नए-नए प्रयोगों से दुनियां को आश्चर्यचकित करता रहता है। इस क्रम में आगे बढ़ते हुए गूगल ने हाल ही में एक नई टेक्नोलॉजी बेस्ड WifiNanScan ऐप लॉन्च कर है। जिसके माध्यम से बिना किसी इंटरनेट या ब्लूटूथ कनेक्शन से डिवाइसों को कनेक्ट किया जा सकता हैं।

सबसे खास बात यह है कि गूगल के इस नए ऐप में दो स्मार्टफोन या डिवाइसों के बीच कितनी दूरी है को भी बताता है। गूगल के अनुसार इस ऐप के कार्य करने की क्षमता एक मीटर से लेकर 15 मीटर तक रेंज की हैं।

प्ले स्टोर पर इसकी खासियतें विस्तार से बताई गई हैं । जिसमें लिखा है कि-

WifiNanScan ऐप वाई-फाई अवेयर प्रोटोकॉल (जिसे नेबरहुड अवेयर नेटवर्किंग (NAN) भी कहा जाता है) का उपयोग करके दो स्मार्टफ़ोन के बीच की दूरी को मापता है। यह प्रोटोकॉल एंड्रॉयड 8.0 या इसके ऊपर के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन के डिवाइसों के साथ उपयोगी है और उनके बीच बिना नेटवर्क के एक-दूसरे को सर्च कर सुविधा दे सकने में सक्षम है।

यह डेवलपर्स, विक्रेताओं, विश्वविद्यालयों और अन्य के लिए एक शोध, प्रदर्शन और परीक्षण उपकरण के रूप में तैयार किया गया है। वहीं इस एप्लिकेशन के साथ लगभग 1 मीटर की सटीकता के साथ 15 मीटर तक के फोन के साथ दूरी माप प्राप्त करना संभव है।  डेवलपर्स, ओईएम और शोधकर्ता इस उपकरण का उपयोग एक-दूसरे के बीच डेटा ट्रांसफर को सक्षम या बेहतर करने के लिए दूरी / रेंज माप को मान्य करने के लिए कर सकते हैं, वाईफाई अवेयर / एनएएन एपीआई पर आधारित अपने फोन और संदर्भ-जागरूक अनुप्रयोगों को ढूंढ सकते हैं। 

बता दें की ब्लूटूथ के मुकाबले Wi-Fi Aware नेटवर्क कनेक्शन का रेंज अधिक दूरी तक होता है। यह उनके लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा जो हैवी फाइल शेयर करते हैं। साथ ही डेवलपर्स इसका उपयोग अपने आस-पास के डिवाइसेज और यूजर्स को ढूंढ़ने के लिए भी कर सकते हैं। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!