मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उप विकास आयुक्त ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, कहा- आधारभूत संरचना निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सुनिश्चित करें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 4, 2023 4:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |   झारखण्ड 

Netaji 3

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशदेपुर में आहूत बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा तकनीकी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में डीएमएफटी तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत आधारभूत संरचना एवं निर्माण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि योजना समय पर पूर्ण हो एवं गुणवत्तापूर्ण रहे इसके लिए सहायक अभियंता, कनीय अभियंता स्कीम के साइट पर विजिट कर गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं, कार्यपालक अभियंता लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि लोक कल्याण से संबंधी योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में भवन निगम, सड़क निर्माण, स्पेशल डिविजन, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता विभागीय  योजनाओं में प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही नगर निकायों में क्रियान्वित नागरिक सुविधा व शहरी परिवहन के योजानाओं में प्रगति की जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि योजनायें ससमय पूर्ण हो तभी उसका उचित लाभ लाभुकों को मिल पाता है, अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर बल दिया गया।   

THE NEWS FRAME


उप विकास आयुक्त द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को बिजली के पोल दुरूस्त रखने, तेज हवा या आंधी में खेत में पोल गिरने पर या पेड़ की टहनी से विद्युत के तार छू रहे हों तो इसपर निगरानी रखने का निर्देश देते हुए तत्काल उचित कदम उठाने का निदेश दिया गया ताकि किसी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हो। वहीं पेयजल संबंधी समस्याओं का भी तत्काल संज्ञान लेते हुए निराकरण करने की बात कही गई। सभी कार्यपालक अभियंता को अपने स्तर से अपने-अपने विभागीय स्कीम और डीएमएफटी से स्वीकृत व संचालित योजनाओं में डुप्लीकेसी न हो इसके लिए सजग रहने एवं डीएमएफटी को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में डीपीओ श्री अरूण द्विवेदी, आर.सी.डी के कार्यपालक अभियंता श्री दीपक सहाय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री जेसन होरा, अभय टोप्पो, कार्यपालक अभियंता श्री आर के मुरारी, एनएचएआई के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता मौजूद रहे। 

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied