मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कारगिल द्रास यात्रा में झारखंड प्रदेश की दमदार उपस्थिति।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 5, 2022 2:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Indian Army : मंगलवार 05 जुलाई, 2022

A 2

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से आयोजित कारगिल द्रास यात्रा 1 जुलाई, 2022 से चल रही है। इस यात्रा में पूरे भारतवर्ष से लगभग 45 ऑफिसर एवं जवान शामिल है। इस यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एच पी सिंह राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर डी एस त्रिपाठी, जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष मेजर उमाकांत शर्मा, जम्मू एंड कश्मीर के सचिव सार्जेंट यशपाल शर्मा, कमांडर बनवारी लाल, ऑनरी कैप्टन वीरेंद्र सिंह, झारखंड के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह संयुक्त रुप से कर रहे है।

THE NEWS FRAME

इस यात्रा में तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त ऑफिसर्स, जांबाज़ सैनिकों के साथ साथ मातृशक्ति का भी उपस्थिति है। इस यात्रा का उद्देश्य देश के वर्तमान सैनिकों एवं सेवानिवृत्त गौरव सेनानियों के बीच राष्ट्रहित में संबंध मजबूत करना एवं अब तक के युद्धों में वीर अमर शहीदों को सम्मान देना है। सैनिक केवल देश में लड़ाई ही नहीं करते बल्कि शांति के समय में सिविल समाज का चरित्र निर्माण, महामारी के समय सिविल नागरिकों का इलाज बच्चों को खेल शिक्षा एवं सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही भारतीय सेना द्वारा पूर्व में किए गए युद्धों का विश्लेषण एवं युद्ध भूमि में घायल हुए पूर्व सैनिकों का सम्मान वीर नारियों का सम्मान करना है जो पूरे देश के अलग-अलग राज्य से आए हुए सैनिक आपस में मिलते हैं तो अच्छे कार्यों की चर्चा आपस में कर अच्छे कार्यों को अपने अपने क्षेत्र में अपनाना है।

इस प्रकार संगठन की वजह से ही गौरव सेनानी राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लेते हैं एवं राष्ट्र हित में लिए गए सरकार द्वारा हर निर्णय का सम्मान करते हैं। झारखंड टीम पूरे देश से आए हुए प्रतिनिधियों में सबसे दमदार स्थिति में शामिल हुई है। जिसका नेतृत्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह एवं कोऑर्डिनेटर डॉक्टर कमल शुक्ला हरेंद्र शर्मा एवं सहयोगी सूबेदार मेजर पी एन राय हवलदार पवन कुमार कर रहे हैं जबकि उपस्थित सदस्यों में ऑनरी सब लेफ्टिनेंट एस के सिन्हा, भोला प्रसाद सिंह, रमेश शर्मा, अमरनाथ ढोके साथ ही मातृशक्ति के रूप में प्रमिला देवी, रीना सिंह, नविता देवी एवं अनुराधा ढोके शामिल है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied