मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

रांची नगर निगम के कार्यपालक अभियंता को शो-कॉज, लगा करोड़ो के गबन का आरोप। 2.28 करोड़ की जगह 22.56 करोड़ का किया भुगतान।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2022 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME


Ranchi: बृहस्पतिवार 15 दिसम्बर, 2022

राज्य में एक के बाद एक अफसर भ्रष्टाचारी के लिस्ट में आते जा रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं रांची के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार सिंह की, जिनके कार्य करने की शैली देखकर पूरा राज्य हतप्रभ है। हालांकि उनके इस कृत्य के लिए विभाग की ओर से उपहार स्वरूप उन्हें कारण बताओ का नोटिस यानी शो-कॉज दिया जा चुका है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी तक दे डाली है।

बता दें कि उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम रजनीश कुमार ने 2 दिसंबर 2021 को ही इसकी जांच कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। लंबे समय के अंतराल पर यानी एक साल बाद पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
आपको बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने ठेकेदार शंभू सिंह को एकरारनामा से अधिक राशि का भुगतान करने के मामले में कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार सिंह दोषी पाया है। वर्तमान में पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह  हजारीबाग नगर निगम में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
उपनगर आयुक्त की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि तत्कालीन कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह ने जानबूझकर संवेदक शंभू सिंह को लाभ पहुंचाने के लिए एकरारनामा की राशि में फेरबदल करते हुए 2,28,40,564 (दो करोड़ अट्ठाइस लाख चालीस हजार पांच सौ चौसठ) की जगह 22,56,30,315 (बाइस करोड़, छप्पन लाख, तीस हजार, तीन सौ पंद्रह) रुपये का भुगतान करवाया।

बता दें कि संवेदक शंभू सिंह को रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में पथ निर्माण का कार्य दिया गया था। जिसमें दिप्यानी मोटर के उत्तर प्रगति बिहार होते हुए डिबडीह बस्ती तक पथ निर्माण, डिबडीह में जेवीएन कार्यालय से संत एग्नेस स्कूल तक बिटुमिनस द्वारा पथ सुधार कार्य कराया गया था।

सरकारी अफसर ने रुपयों के गबन का निकाला गजब तरीका। लेकिन वे जोड़ घटाव करना शायद भूल गए। स्कूली शिक्षा ली होती ढ़ंग से तो आज ऐसी भूल न हो पाती। वह शिक्षा है- नैतिक शिक्षा।
हालांकि रुपयों के गबन की बात कई माध्यमों से भी सामने आयी और जानबूझकर एकरारनामा राशि में फेरबदल कर 22 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान संवेदक शंभू सिंह को कराया गया। मामला उजागर होने के बाद विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा था, जिसका जवाब उन्होंने दो नवंबर 2021 को दिया था। इस स्पष्टीकरण के बाद राज्य सरकार ने उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार से जांच कराया। उनकी रिपोर्ट से प्रथम दृष्टया में ही आरोप प्रमाणित हुआ। सरकार का मानना है कि रमेश कुमार सिंह का यह कृत्य झारखंड सेवा संहिता के प्रतिकूल है एवं इस कृत्य से निगम की भी छवि धुमिल हुई है। स्पष्ट जवाब न दे पाने पर हो सकता है उनपर कड़ी कार्यवाही हो।


Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Plfi

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, कुख्यात उग्रवादी कमांडर घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMG 20260620 161536

अंधविश्वास और प्रतिशोध की आड़ में सिसकती इंसानियत: पिता खुद नाबालिक को छोड़ आता था दरिंदे के पास…

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied