मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम बिस्टुपुर में सत्यनारायण व्रतम धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

On: November 18, 2024 7:36 PM
Follow Us:
Add A Heading 10 6

जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर में सत्यनारायण भगवान की भव्य धार्मिक आयोजन के तहत सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान की विशेषता यह थी कि पूजन सामग्री विशेष रूप से आंध्र प्रदेश से मंगाई गई थी, और पूजा विधि का संचालन अन्नवरम, आंध्र प्रदेश से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा किया गया। पूजा मेंअध्यक्ष बी डी गोपाल सअपने पत्नी के साथ एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री जम्मी भास्कर पत्नी जे एस वी लक्ष्मी के साथ करीब 230 जोड़ो ने बैठकर सत्यनारायण भगवान की पूजा की।

पूजा की शुरुआत विधिवत गणेश पूजा एवं नवग्रह पूजा से की गई, जिससे उपस्थित भक्तों में श्रद्धा और भक्ति का संचार हुआ। इसके बाद पुरोहित श्री डी. सत्यनारायण ने 239 जोड़ों के समूह के लिए श्री सत्यनारायण व्रतम कराया। इस अवसर पर पुरोहित ने कार्तिक महीने में श्री सत्यनारायण पूजा की महत्ता और इसके धार्मिक फलों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे भक्तगण पूजन के विशेष लाभों से अवगत हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : वाहनों से निकलने वाले वायु प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, वायु स्याही मॉडल ने किया कमाल।

पूजन के बाद, अन्नवरम की परंपरा के अनुसार विशेष प्रसाद तैयार किया गया, जिसमें गेहूं का दलिया, चीनी, घी, काजू, किशमिश, और इलायची का उपयोग किया गया। इस प्रसाद ने भक्तों को अन्नवरम के विशिष्ट स्वाद और भक्ति भावना का अनुभव कराया। लगभग 1000 भक्तों ने इस महाप्रसाद का आनंद लिया और यह आयोजन उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र बना।

मंदिर के महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा ने आयोजन की सफलता पर खुशी जाहिर की और श्री वारी सेवा समिति एवं मंदिर कमिटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

इस अवसर पर ए.डी.एल. सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वाई. ईश्वर राव, आंध्र एसोसिएशन कदमा के अध्यक्ष मेजर सत्यनारायण, बाल गणपति विलास के अध्यक्ष श्री वाई.के. शर्मा, एवं श्री बी.डी. गोपाल कृष्णा सहित मंदिर कमिटी के कई अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन ने समुदाय को एकजुट कर भगवान सत्यनारायण की आराधना में संलग्न किया और एक गहन आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

यह भी पढ़ें : एनआईटी में IAC 2024 कॉन्क्लेव: IEM कोलकाता टीम ने प्रदर्शित किया ‘वेस्ट ऑयल रिसाइक्लर’

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!