मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल को जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल करेंगे नामांकन

C26b0d0f903f3948d8a2ae0156651e77
On: April 28, 2024 2:31 PM
Follow Us:
भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल को जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल करेंगे नामांकन
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

प्रकाशनार्थ: बोधि मंदिर मैदान में होगी विशाल जनसभा, भाजपा ने कहा- ऐतिहासिक एवं भव्य होगा नामांकन, नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में उत्साह।

A 2

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो आगामी 30 अप्रैल (मंगलवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। विद्युत वरण महतो के नामांकन को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं आमजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी विद्युत वरण महतो के नामांकन समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल एवं भव्य बनाने को लेकर व्यापक तैयारी कर रही है। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां नामांकन से पूर्व विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। नामांकन के दौरान भाजपा एवं एनडीए के कई बड़े नेतागण भी मौजूद रहेंगे।

इस संबंध में जमशेदपुर लोकसभा मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा ने संयुक्त रूप से बताया कि 30 अप्रैल को सांसद विद्युत वरण महतो एवं अन्य नेतागण सुबह 10 बजे साकची स्थित बोधी मंदिर मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो जाएगा। वहीं, नामांकन समारोह में एनडीए के घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कई सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शमिल होंगे। इस विशाल जनसभा में भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के कई अन्य नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : सिंहभूम चैम्बर ने झारखण्ड स्कूलों में ऑनलाईन पढ़ाई की व्यवस्था की मांग की

उन्होंने बताया कि नामांकन समारोह की सफलता के निमित्त जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के देखरेख एवं विशेष मार्गदर्शन में विभिन्न मंडलों में बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है। इसके साथ ही कई पहलुओं पर रणनीति तैयार की जा रही है। कहा कि 30 अप्रैल को साकची बोधि मंदिर मैदान में कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा। जनसभा के उपरांत सांसद विद्युत वरण महतो कार्यकर्ताओं के संग जुलूस की शक्ल में जिला समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि संभवतः यह पहला चुनाव है जहां जनता ने आशीर्वाद और समर्थन के रूप में अबकी बार 400 पार का जनादेश पहले ही दे दिया है।

भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
जमशेदपुर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

Link copied