मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आ गया Redmi का जबरदस्त फोन वह भी बजट में।

On: February 27, 2021 3:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

Xiaomi ने अपने Redmi K सीरीज का न्यू स्मार्टफोन चीन में कर दिया है लॉन्च। इस फोन सीरीज को अन्य देशों में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

जिसमें Redmi K40, K40 Pro और K40 Pro Plus शामिल है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कंपनी के अनुसार इस सीरीज की सबसे बड़ी खाशियत इसका सेल्फी कैमरा है जो अब तक विश्व का सबसे छोटा पंचहोल के साथ आता है। जो कि  मोबाइल स्क्रीन के उपरी हिस्से के बीच में दिया गया है। इस पंचहोल में सेल्फी कैमरा फिट है जिसका साइज केवल 2mm है। कैमरा 20 मेगापिक्सल का  है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।

दोस्तों आइये इस स्मार्टफोन की अन्य खूबियों के बारे में जानते हैं।

सबसे पहली खूबी यह है कि यह एक 5G फोन है।

Redmi K40 में पूरी तरह से बेजल लेस डिसप्ले दिया गया है। डिसप्ले के चारों कोने नैरो बेजल्स के हैं। स्मार्टफोन के बैक में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। 

इसमें 6.67-इंच का सैमसंग द्वारा निर्मित AMOLED E4 ट्रूटोन डिसप्ले दिया गया है। फोन फुल एचडी, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ के साथ आता है।

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 870 SoC चिपसेट दिया गया है। मोबाइल गेमिंग दीवानों के लिए यह ultra-intuitive AI से लैस हैं। 

बैटरी की बात करें तो यह 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जिसकी बैटरी 4,520 mAh की है। फोन लगभग 50 मिनट के अंदर फुल चार्ज हो जाएगा।किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6ई, एनएफसी, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 

अभी इसे चीन में चार मॉडल के साथ लांच किया गया है। जिनमें Redmi K40 के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,400 रुपये), 8GB + 128GB की कीमत CNY 2,199 (लगभग 24,700 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28.000 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,000रुपये) रखी गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!