📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सांसद विद्युत वरण महतो ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन से मुलाकात की, सुवर्ण वणिक जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग

On: December 4, 2024 6:59 PM
Follow Us:

नई दिल्ली: सांसद विद्युत वरण महतो ने आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के चेयरमैन हंसराज अहीर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुवर्ण वणिक जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की।

सांसद महतो ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि झारखंड सरकार ने सुवर्ण वणिक समाज सहित 36 अन्य जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा, “इन जातियों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों का लाभ उठाने के लिए इन्हें केंद्रीय सूची में शीघ्रता से शामिल किया जाना चाहिए।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और पीपीटी प्रतियोगिता: नवाचार और प्रतिभा का संगम

चेयरमैन हंसराज अहीर ने सांसद महतो को भरोसा दिलाया कि आयोग इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगामी दिनों में झारखंड के दौरे पर आएंगे और इस दौरान सांसद महतो से साथ रहने का आग्रह किया।

यह मुलाकात राज्य की ओबीसी जातियों के लिए सरकारी योजनाओं और आरक्षण के लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment