मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अभिनेत्री रिया की हत्या के सिलसिले में पति गिरफ्तार।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 29, 2022 3:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
A 2

Crime Dairy : बृहस्पतिवार 29 दिसंबर, 2022 

अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की हत्या बुधवार को पश्चिम बंगाल में गोली मारकर कर दी गयी थी। उनके पति के अनुसार वे अपनी बेटी के साथ कार में बैठ कर हावड़ा जा रहे थे इसी दौरान नेशनल हाईवे पर लघुशंका के लिए वे लोग एक सुनसान जगह रुके। इसी दौरान लुटेरे आए उसे लूटना चाहा पत्नी ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। 

रिया उर्फ़ ईशा को पति ने ही मारी थी गोली। इसके बाद पुलिस को लूटपाट की काल्पनिक कहानी बताई। हालाँकि इस मामले में बंगाल पुलिस ने पति प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है।  

इस सम्बन्ध में रिया के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश कुमार अलबेला को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद से ही वह बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। हावड़ा के उलुबेरिया में रिया को पॉइंट जीरो रेंज से गोली मारी गई है। हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया रिया कुमारी के परिवार वालों ने प्रकाश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। परिजनों का कहना है कि प्रकाश पहले भी रिया की पिटाई और उसे टॉर्चर करता था।

बता दें कि बुधवार की सुबह हावड़ा जिले के बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास  अपराधियों ने झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी को उस वक्त गोली मार दी जब उसने लूटपाट से बचने का विरोध किया था। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। पति प्रकाश कुमार जो कि डायरेक्टर हैं और उनकी बेटी वहीँ थे। पति प्रकाश कुमार ने बताया की मदद मांगने के लिए वे लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। कुलगछिया-पिरताला राजमार्ग के किनारे स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में बताया और उनसे मदद मांगी। 

रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस सम्बन्ध में जानकारी मिली है की अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार (जो की एक फिल्म निर्माता है) अपनी दो साल की बेटी के साथ अपने निजी कार से NH -16 से होकर कोलकाता जा रही थीं। इसी बीच बागनान थाना क्षेत्रान्तर्गत महिषरेखा के पास सुबह करीब छह बजे प्रकाश कुमार ने लघुशंका के लिए कार रोकी। तभी अचानक तीन लोगों  ने इन्हें घेर लिया और लूटने के अंदाज से इनपर हमला कर दिया। यह देख रिया अपने पति को बचाने के लिए बाहर आई तो लुटेरों ने रियाके ऊपर गोली चला दी, गोली लगते ही रिया निचे गिर पड़ी जिसे देख लुटेरे फरार हो गए।

पुलिस वह घटना की जांच कर रही है और रिया के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है। कार को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied