मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अवैध भंडारण कर रखे गए करीब 38 हजार cft बालू की बड़ी खेप जब्त। जिला प्रशासन की कमरतोड़ कार्रवाई से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप, एसडीओ घाटशिला के नेतृत्व में 7 स्थानों पर ड़ाला गया रेड, दो पर नामजद प्राथमिकी।

On: June 6, 2023 8:48 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सोमवार की देर शाम की गई बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में करीब 38 हजार cft बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया है। घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी श्री सत्यवीर रजक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई करीब 4 घंटे चली जिसमें धालभूमगढ़ प्रखंड में 6 स्थान एवं गुड़ाबांदा में 1 स्थान से बालू का अवैध भंडारण का खेप पकड़ा गया । टीम में सीओ धालभूमगढ़ श्री सदानंद महतो, सीओ-सह- बीडीओ गुड़ाबांदा सुश्री स्मिता नगेसिया, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री केशव भारती, अवर निरीक्षक श्री अभिनय कुनार, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी तथा अंचल कर्मी शामिल थे। बालू के अवैध खनन व भंडारण में संलिप्त दो अभियुक्त बब्लू साव एवं टुनटुन पंडित पर धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

THE NEWS FRAME

धालभूमगढ़ से 34 हजार cft तथा गुड़ाबांदा से लगभग 4 हजार cft बालू जब्त

धालभूमगढ़ में 6 स्थानों पर अनुमंडलाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में रेड डाला गया जिसमें मोहलीशोल में 2 स्थान, कोकपाड़ा में 3 तथा बिंदा का 1 स्थान शामिल है। वहीं गुड़ाबांदा के 1 स्थान नेकड़ाशोली, धीबर टोला फॉरेस्ट ब्लॉक में कार्रवाई की गई । अनुमंडलाधिकारी ने कहा कि आगे भी बालू माफियाओं के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाते हुए कमरतोड़ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । 

अवैध खनन, परिवहन व खनिजों का भंडारण कानून जुर्म, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा… उपायुक्त

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने बालू माफियाओं के विरूद्ध इस कार्रवाई में शामिल एसडीओ घाटशिला तथा अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिले में खनिजों का अवैध रूप से परिवहन, खनन एवं भंडारण को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी। उन्होने बालू माफियाओं को आगाह करते हुए कहा कि अवैध कार्यों से बिल्कुल अलग हो जाएं नहीं तो पकड़ें जाने पर कठोरतम विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।    

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment