📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अभी से सतर्क रहें। इस साल गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है।

On: March 30, 2021 1:43 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

र्मियों का मौसम आ चुका है और कोरोना ने अपना विकराल रूप फिर से पकड़ लिया हैं। अब थोड़ी नहीं बल्कि बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में कामकाजी लोगों के लिए तो घर से निकलना और भी खतरनाक साबित हो सकता है। आइये बात करते हैं इस साल पड़ने वाली भयानक गर्मी के बारे में।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Headlines

दोस्तों इस बार की गर्मी अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी वाले दिनों की लिस्ट में सबसे टॉप पर होने जा रहा है। चौक गये क्या? चौकिये मत, यह सत्य होने जा रहा है।

जर्नल जियोफिजिक्स रिसर्च लेटर में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है की इस वर्ष गर्मी दो डिग्री तापमान तक बढ़ेगी।  जिससे अधिक प्रभावित होने वाले स्थानों में उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, देश के तटीय इलाके जैसे – मुंबई, गोवा, कोलकाता जैसे शहरी इलाको में कामकाजी लोगों के लिए काफी दिक्कत होने वाली है। 

साथ ही इस शोध में बताया गया है कि दक्षिण एशियाई देशों में गर्मी का संकट प्रत्येक वर्ष बढ़ता जा रहा है।

क्या आप जानते हैं ? धरती का तापमान बढ़ क्यों रहा है? 

तापमान वृद्धि के कई कारण हैं। जिनसे हमारी धरती लगातार गर्म होती जा रही है। धरती में विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा बढ़ता प्रदूषण इसका कारण हैं। जंगलों की कटाई और जंगलों में आग लगाया जाना इसका प्रमुख उदाहरण हैं। 

इससे ऑक्सीजन का स्तर भी कम होता जा रहा है और हानिकारक गैसों की बढ़ोतरी होती जा रही है। प्रदूषण की वजह से जल का स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है और धरती गर्म होती जा रही है।

औधोगिक क्षेत्रों, प्रयोगशालाओं, और कंपनियों से निकलने वाला धुंआ, हानिकारक और रसायनिक गैसों का उत्पादन भी एक कारण हैं। 

वहीं दो देशों के बीच हुए विवाद को लेकर युद्ध का होना भी एक कारण है। गोली-बंदूक के साथ-साथ टैंक का प्रयोग, घातक और रसायनिक हथियारों एवं मिसाइलों का इस्तेमाल भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा परमाणु बम/मिसाइलों की टेस्टिंग करना धरती के गर्म होने के प्रमुख कारणों में शामिल है। 

इन सभी कारणों से धरती की ओजोन परत को नुकसान पहुंचा है। जिससे उन जगहों पर जहां ओजोनपरत नष्ट हो चुके हैं वहां सूर्य की भयानक पाराबैंगनी किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। 

बढ़ती गर्मी से बचने के क्या उपाय हो सकते हैं?

बढ़ती गर्मी और प्रदूषण से होने वाले किसी भयानक और बड़े खतरे से बचने के लिए बढ़ती तापमान वृद्धि  को नियंत्रित करने का प्रयास करना होगा। शहरी और ग्रामीण सभी जगहों पर अधिक से अधिक वृक्षों  को लगाकर कुछ हद तक इसपर नियंत्रण किया जा सकता हैं। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को भी कम करने की आवश्यकता है। वहीं दो देशों के बीच युद्ध को रोककर और परमाणु मिसाइलों के परीक्षण पर बैंड लगा कर हम बढ़ती गर्मी को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। 

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार वर्तमान स्थिति को देखते हुए तापमान में 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जो विश्व के लिए खतरनाक हो सकता है। दक्षिण एशियाई देशों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। बढ़ती गर्मी के कारण लू का प्रकोप बढ़ना स्वाभाविक है। लू के कारण प्रत्येक वर्ष कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए घर के आसपास पेड़ जरूर लगाएं। कुआं, तालाब आदि जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखते हुए उसके जल स्तर को बचाए रखने का प्रयास करें।

यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। 

पढ़ें खास खबर- 

म्यांमार में तानाशाही सेना ने अबतक 400 आम नागरिकों को गोली मार दी है।

गूगल का नया ऐप WifiNanScan, आइये इसके फायदे जानते हैं।

Komaki MX3 इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

Cold War स्टाइल जासूसी: इटली के पूर्व जासूस ने रूस को बेचे नाटो (NATO) के गुप्त दस्तावेज, गिरफ्तार

New controversy on International maritime route: इजिप्ट और तुर्की ने LGBTQ+ क्रूज शिप को बंदरगाह पर प्रवेश देने से रोका

लॉरेंस बिश्नोई गैंग बना World’s Most Wanted Gang: अमेरिकी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर गंभीर आरोप

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

इंटरनेशनल सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 15 किलो विदेशी सोना जब्त; 15 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment