मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में भव्य शौर्य यात्रा एवं मां भारती की आरती।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 14, 2021 5:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
A 2

Jamshedpur : शनिवार 14 अगस्त, 2021

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा वर्ष 2019 में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण सांकेतिक शौर्य यात्रा रखी गई थी। इस वर्ष पुनः भव्य शौर्य यात्रा गांधी मैदान, मानगो से निकाली गई।

शौर्य यात्रा में पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष श्री बृज किशोर सिंह एवं संयोजक बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बिनोद सिंह सहित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के नेतृत्व में गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए तिरंगा के साथ राष्ट्रगान गाया गया। उसके बाद वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जोरदार नारों के शौर्य यात्रा मानगो चौक के लिए निकली।

THE NEWS FRAME
THE NEWS FRAME

मानगो चौक पर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् गीत सामूहिक रूप से गाया गया। इसके बाद गगन भेदी भारत माता की जय के नारों के साथ जय प्रकाश सेतु की ओर प्रस्थान किया वहा पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आम बगान मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और भारत माता की भव्य तस्वीर पर माल्यार्पण कर भारत माता की आरती का गायन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष श्री बृज किशोर कुमार ने की मुख्यवक्ता के रूप में कार्यक्रम संयोजक श्री बिनोद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा निकाली जा रही यह शौर्य यात्रा शहर के युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा देने का काम कर रहीं हैं।

THE NEWS FRAME

यह शौर्य यात्रा 2019 में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा धारा 370 और 35ए को कश्मीर से हटाया गया और दो विधान दो झंडे के अपमानजनक कोढ़ को उखाड़ कर फैंक दियाl ये भारत देश के लिए दिए गए बलिदान सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि थी। उस दिन सच्चे मायने में देश आजाद हुआ और हर भारतीय गौरवान्वित हुआ। पूरे देश में घी के दिए जलाए गए थे।

आज ये शौर्य यात्रा भारत के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने एवं देश के नागरिकों में देश प्रेम की लहर, देश भक्ति का नशा पैदा करने का काम कर रहीं हैं। सभा को प्रदेश मंत्री सुशील सिंह, जिला मंत्री दिनेश सिंह, पूर्व नौसैनिक राजीव सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वायु सैनिक कमल शुक्ला जी ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ने भरपूर सहयोग करते हुए दिनरात में मेहनत की।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बृज किशोर सिंह जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह जिला मंत्री डॉक्टर कमल शुक्ला राजीव रंजन रमेश कुमार सिंह बलजीत सिंह अभय सिंह गोविंद राय जयदीप दास विजय शंकर पांडे अमित कुमार राधेश्याम ब्रह्मेश्वर पांडे मिथिलेश कुमार सिंह अशोक शर्मा पंकज कुमार सिंह उपेंद्र प्रसाद सिंह हंसराज सिंह सुनील कुमार मिश्रा अर्जुन ठाकुर सतनाम सिंह अशोक श्रीवास्तव मुकेश कुमार मनोज कुमार सिंह प्रमोद कुमार शिव शंकर चक्रवर्ती पंकज गोविंदपुर कोमल दुबे विवेक कुमार आशुतोष राय शिव शंकर चक्रवर्ती सहित भारी संख्या में शहरवासी थे।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

इस दर्द की संवेदनशीलता तो कोई अपना बेटा ही समझ सकता है, क्योंकि टुकड़े देश के नहीं भारत माँ के हुए थे।

इसे एक बार अच्छी तरह पढ़कर समझ लें कहीं पछताना न पड़े, क्योंकि प्लास्टिक होगा पूरी तरह से बैन। करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! कहीं लग न जाये आपको भारी भरकम जुर्माना। जानें सरकार की नई गाइडलाइन।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied