मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की 115 वीं जयंती पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ आदित्यपुर में मनाई गई

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 28, 2022 4:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Adityapur : बुधवार 28 सितम्बर, 2022

A 2

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की 115 वीं जयंती समारोह, शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी, आदित्यपुर के तत्वाधान में रोड नंबर 15 स्थित स्कूल मैदान में आज पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मंचासीन समारोह के सभापति श्री पारसनाथ तिवारी, मुख्य अतिथि श्री श्यामल सुमन (प्रख्यात कवि), मुख्य वक्ता श्री सुमित राय (ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी) स्थानीय पार्षद श्रीमती मालती देवी (वार्ड 32), श्री संतोष चौबे (आयकर अधिकारी सह कवि), श्री दिनेश चौबे, श्री अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, श्रीमती दुर्गावती मिश्रा, श्री बैकुंठ चौधरी, श्री विंधेश्वरी धारी, एवं संचालन कर्ता विष्णु देव गिरी थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भगत सिंह जी की तस्वीर पर मुख्य अतिथि एवं सभापति के द्वारा संयुक्त रुप से माल्यार्पण एवं सभी अतिथि गण और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया।

मुख्य अतिथि श्री श्यामल सुमन जी ने कहा भगत सिंह का सपना था कि मनुष्य की पहचान धर्म जाति से ना होकर इंसानियत की कसौटी पर हो।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुमित राय जी ने कहा आज जरूरत है कि आम जनता को जाति भाषा क्षेत्र संप्रदाय से ऊपर उठकर भगत सिंह के जीवन संघर्ष से सीख लेते हुए उन्नत नीति नैतिकता के आधार पर एक सभी समाज निर्माण करने की। कार्यक्रम के मध्य में दुर्गावती मिश्रा एवं आलोक तनय सरकार द्वारा देश भक्ति एवं जनवादी संगीत प्रस्तुति की गई। भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही बेहतरीन देश भक्ति गाना पर आधारित दो नृत्य प्रस्तुति हुई।

साथ ही “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” शीर्षक पर नाट्य मंचन हुआ। कार्यक्रम के अंत में दिनांक 25 सितंबर 2022 दिन रविवार को किए गए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजय प्राप्त प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कुमार, मौसमी मित्रा, सुशांत सरकार, संतोष कुमार, राजू कुमार, देवा मुखी अंबिका दीक्षा प्रीति निशा राज रौनक रिहान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied