मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

रामनवमी 2025: सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 9, 2025 9:35 PM
Follow Us:
Add A Heading 12
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

सरिया/गिरीडीह: इस वर्ष रामनवमी का पर्व सरिया के लिए बेहद खास और यादगार रहा। हर साल की तरह इस बार भी सरिया में रामनवमी की धूम रही, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

A 2

सरिया के प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी और महावीर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा चंद्रमारनी, बड़की सरिया, छोटकी सरिया, बलीडीह, मंदरामो समेत दर्जनों गांवों से भी महावीर झंडा यात्रा के साथ भक्तों की टोली सरिया पहुंची। पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों से गुंजायमान रहा और चारों ओर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सरिया का मुख्य बाजार क्षेत्र पूरी तरह जाम हो गया, लेकिन प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखी। इस बार पूरे सरिया में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई, जो प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझदारी को दर्शाता है।

Read more : रामनवमी पर सरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, पत्रकारों को मिला “पुलिस मित्र” का सम्मान 

श्रद्धालुओं की सेवा में भी कोई कमी नहीं रही। जगह-जगह नवयुवकों और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शरबत, चना, और पानी का निःशुल्क वितरण किया गया। खासकर सरिया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में माहुरी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर लगाया गया।

हालांकि, बिरनी अंचल के दलांगी गांव से एक निराशाजनक खबर आई, जहां मुस्लिम समुदाय के विरोध के चलते इस बार हिन्दू समुदाय शोभायात्रा में झंडा नहीं निकाल सका। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद स्थिति नहीं संभाली जा सकी और हिन्दू समुदाय को बिना झंडा यात्रा के त्योहार मनाना पड़ा। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

फिर भी, सरिया में रामनवमी का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना रहा।

वीडियो देखें :  

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

WhatsApp Image 2026 06 21 At 1.18.23 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय और कॉलेज ऑफ एजुकेशन का संयुक्त योग शिविर आयोजित

Plfi

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, कुख्यात उग्रवादी कमांडर घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज

Nit1

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” का संदेश देते हुए NIT जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 6 8

Deoghar सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप एक्सीडेंट में घायल युवक को कथित रूप से चढ़ाई गई एक्सपायरी सलाइन स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied